हॉट Urvashi Rautela ने गेंदा फूल गाने पर किया जबरदस्त रैंप वॉक, देखें VIDEO

Urvashi Rautela अपने रैंप वॉक करते हुए वीडियो शेयर किया है. इसमें वो काफी खूबसूरत दिख रही है. फैंस उर्वशी के इस बोल्ड लुक को बेहद पसंद कर रहे है.

लॉकडाउन में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया पर लगातार अपने फैंस से जुड़ी हुई है. इन दिनों उर्वशी घर पर अपना सारा समय गुजार रही हैं. अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने रैंप वॉक करते हुए वीडियो शेयर किया है. इसमें वो काफी खूबसूरत दिख रही है. फैंस उर्वशी के इस बोल्ड लुक को बेहद पसंद कर रहे है. साथ ही साथ उनकी ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है.

Also Read: Urvashi Rautela का ‘आशिक बनाया’ पर डांस VIDEO वायरल, हील्स पहनकर कर रही रिहर्सल

उर्वशी रौतेला ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में एक्ट्रेस बादशाह-जैकलीन के गाने ‘गेंदा फूल’ पर जबरदस्त अंदाज में रैंप वॉक करती नजर आ रही हैं. वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ”मेरे जूम कॉल के लिए तैयार, मेरे सबसे अच्छे दोस्त बैडबॉय (बादशाह) और जैकलीन फर्नांडिस के साथ.’

शॉर्ट ड्रेस में एक्ट्रेस का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस उर्वशी के इस खास अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि उर्वशी रौतेला की फैन फॉलोविंग कमाल की है. हाल ही वह इंस्टाग्राम पर 25 मिलियन फॉलोवर को पार करने वाली सबसे कम उम्र की बॉलीवुड सेलिब्रिटी बन गई है.

वहीं, इससे पहले भी उर्वशी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो ब्लैक आउटफिट पहनकर रैंप वॉक करती नजर आई थी. वीडियो में एक्ट्रेस का अंदाज और स्टाइल देखने लायक है. उर्वशी ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, “तूफानी रौतेला आ गई है.”

वहीं, कुछ दिन पहले उर्वशी रौतेला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया था. वीडियो में उर्वशी हेट स्टोरी के अपने गाने आशिक बनाया आपने पर डांस रिहर्सल कर रही थी. इस वीडियो की खास बात यह है कि इसमें उर्वशी ने हाई हील्स पहन रखी हैं, जिसके साथ भी वह शानदार डांस स्टेप्स कर रही थी. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘पर्दे पर हील्स के साथ परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय कलाकार बनने पर सम्मानित और आभारी महसूस कर रही हूं.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >