Upcoming Sequels: धड़क 2 से लेकर भूल भुलैया तक, 2024 में आने वाली इन 6 बड़ी फिल्मों के सीक्वल

Upcoming Sequels: साल 2024 के बचे हुए महीनों में कई बड़ी फिल्मों के सीक्वल रीलीज होने वाले हैं. जिसमें कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से लेकर अजय देवगन की रेड 2 शामिल हैं.

Upcoming Sequels: स्त्री 2 के जबरदस्त सक्सेस के बाद 2024 के बचे हुए महीनों में आने वाली सभी सीक्वल फिल्मों का कॉमेप्टिशन बढ़ गया है. ऐसे में अगर आप भी इन फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं तो आइए कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 लेकर रेड 2 तक सभी बड़ी फिल्मों के सीक्वल के नाम बताएंगे, जिन्हें देखकर आपको काफी मजा आने वाला है.

रेड 2

राज कुमार गुप्ता की निर्देशित रेड 2 क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसके लीड रोल में अजय देवगन, वानी कपूर और रितेश देशमुख हैं. यह अपकमिंग साल 2018 की फिल्म रेड का सीक्वल है. इस अपकमिंग फिल्म में अमय पटनायक एक बार फिर अलग केस को सुलझाते नजर आएंगे. रेड 2 फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघर में दस्तक देगी.

Also Read: September OTT Release: अगस्त के बाद भी नहीं थमेगा एंटरटेनमेंट का सिलसिला, आ रही हैं ये क्राइम-थ्रिलर फिल्में और सीरीज

धड़क 2

शाजिया इकबाल के निर्देशित धड़क 2 धर्मा प्रोडक्शन में बनी जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर स्टारर धड़क की सीक्वल फिल्म है, जिसका निर्देशन शशांक खेतान ने किया था. इस अपकमिंग सीक्वल में तृप्ति डिमरी और सिध्दांत चतुर्वेदी लीड रोल में होंगे. यह फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. वहीं, धड़क को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम पर उपलब्ध है.

Also Read: Bad Newz OTT Release: विक्की कौशल की फिल्म एक ट्विस्ट के साथ इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज, जरूर करें एंजॉय

मेट्रो इन दिनों

अनुराग बासु की मेट्रो इन दोनों एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म की कहानी आज के समय के मॉडर्न रिलेशनशिप और उसके कॉम्प्लिकेशंस के ईद गिर्द घूमती है. मेट्रो इन दिनों 29 नवंबर को थिएटर में रिलीज होगी.

वेलकम टू द जंगल

अहमद खान की निर्देशित वेलकम टू द जंगल 20 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी. इस फिल्म के लीड रोल में रवीना टंडन, अक्षय कुमार, गोकलानी फर्नांडीज, दिशा पाटनी, सुनील शेट्टी समेत कई सितारे नजर आएंगे. बता दे की वेलकम टू द जंगल साल 2007 की अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम का सीक्वल है.

सिंघम अगेन

रोहित शेट्टी की क्रिया ट्रेलर फिल्म सिंघम अगेन 1 नवंबर को रिलीज होगी. यह फिल्म साल 2011 की एक्शन कॉमेडी फिल्म सिंघम का सीक्वल है, जिसमें अजय देवगन और काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में थे.

भूल भुलैया 3

अनीस बज्मी की निर्देशित भूल भुलैया 3 के लीड रोल में तृप्ति डिमरी, कार्तिक आर्यन और विद्या बालन हैं. यह फिल्म साल 2007 में आई अक्षय कुमार और विद्या बालन की फिल्म भूल भुलैया का सीक्वल है. यह फिल्म दिवाली 2024 में रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >