सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस तरह दी पिता को अंतिम विदाई, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Sidharth Malhotra Father Death: पिता के निधन के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया. उन्होंने लिखा कि पिता की ताकत, ईमानदारी और पॉजिटिव सोच उनकी सबसे बड़ी विरासत है. उनका स्पेस हमेशा खाली रहेगा. पढे़ं उन्होंने क्या लिखा…

Sidharth Malhotra Father Death: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इस समय गहरे दुख से गुजर रहे हैं. उनके पिता सुनील मल्होत्रा के निधन के बाद पूरा परिवार शोक में है. इस मुश्किल वक्त में सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर पिता को याद करते हुए बेहद भावुक पोस्ट शेयर की, जिसने लोगों का दिल छू लिया. पिता के जाने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उनकी याद में कुछ तस्वीरें साझा कीं और एक भावुक संदेश लिखा. उन्होंने बताया कि उनके पिता ने पूरी जिंदगी ऐसे मूल्यों के साथ बिताई, जो कभी नहीं झुके. उनके मुताबिक, पिता अनुशासन में सख्त थे लेकिन दिल से बेहद नरम, ताकतवर थे मगर उनमें अहंकार बिल्कुल नहीं था.

“आपकी ताकत ने हमेशा मुझे रास्ता दिखाया”

सिद्धार्थ ने लिखा कि उनके पिता ने हर मुश्किल का सामना हिम्मत और सकारात्मक सोच के साथ किया. मर्चेंट नेवी में कमांडिंग पोस्ट से लेकर बीमारी से लड़ाई तक उन्होंने कभी हार नहीं मानी. स्ट्रोक के बाद व्हीलचेयर पर आने के बावजूद उनकी हिम्मत और जज्बा कायम रहा. अपने संदेश में सिद्धार्थ ने लिखा, “पापा, आपकी ईमानदारी ही मेरी सबसे बड़ी विरासत है. आपकी ताकत ने हमेशा मुझे रास्ता दिखाया है. आप शांति से हमें छोड़कर चले गए, लेकिन आपकी जगह कभी नहीं भर पाएगी. आज मैं जो कुछ भी हूं, आपकी वजह से हूं. लव यू डैड.”

सिद्धार्थ को है इस बात का मलाल

सिद्धार्थ अक्सर इंटरव्यू में बताते थे कि काम के कारण उन्हें मुंबई में रहना पड़ता है, जबकि उनके माता-पिता दिल्ली में रहते थे. उन्हें हमेशा इस बात का मलाल रहता था कि वह अपने पिता के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाते. इस कठिन समय में सिद्धार्थ अपनी मां और परिवार के साथ दिल्ली में हैं. उनकी पत्नी कियारा आडवाणी भी परिवार के साथ खड़ी हैं और इस दुख की घड़ी में सबको संभाल रही हैं.

यह भी पढे़ं: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >