‘Mirzapur 3’ की बोरियत को दूर करने के लिए OTT पर तबाही मचाने आ रही हैं ये वेब सीरीज, रोमांच-कॉमेडी के साथ एक्शन और रोमांस फ्री

Upcoming OTT Releases: जुलाई के पहले हफ्ते में मिर्जापुर 3 की एंट्री हुई थी, जिसमें दर्शकों को भरपूर एक्शन व वायलेंस देखने को मिला था. ऐसे में अगर आप उससे कुछ हटकर देखना चाह रहे हैं, तो ओटीटी पर बहुत जल्द बवाल वेब सीरीज दस्तक देने वाली हैं, जिसमें आपको एक्शन, कॉमेडी, एडवेंचर और रोमांस देखने को मिल जायेगा.

Upcoming OTT Releases: जुलाई की बारिश ने अगर घर से बहार निकलने पर लगा दिया है रोक तो ज्यादा परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है, क्योंकि घर बैठे आपके एंटरटेनमेंट की पूरी व्यवस्था हमने कर दी है. आप पूछेंगे कैसे? तो बता दें कि आज हम उन वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप इस हफ्ते घर बैठे देखकर आनंद उठा सकते हैं. इस लिस्ट में बच्चों से लेकर बड़ों तक के मनोरंजन का इंतज़ाम है. आइए जानते हैं इनके नाम.

कुंग फू पांडा 4

बच्चों का सबसे पसंदीदा किरदार पो (जैक ब्लैक) जल्द ओटीटी पर एक बार फिर दिल जीतने आ रहा है. दरअसल, इसका पिछले भाग साल 2016 में रिलीज हुआ था और अब उसके 8 साल बाद इसका चौथा पार्ट एंट्री लेने वाकला है. इस पार्ट में पो का एडल्ट रूप दिखाया जाएगा, जो नए ड्रैगन वॉरियर की तलाश में जुट चूका है. यह सीरीज 15 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर आ रही है.

Also Read OTT Releases This Week: बारिश ने बाहर जाने पर लगा दी रोक, तो ओटीटी पर निपटा दें इस हफ्ते रिलीज हो रही ये फिल्में

द ग्रीन ग्लोव गैंग 2

द ग्रीन ग्लोव गैंग 2, नेटफ्लिक्स पर 17 जुलाई को रिलीज होने वाला है. इस सीरीज की कहानी तीन ऐसे दोस्तों की है, जो चोरी करने के बाद पुलिस इस बचने के लिए एक नर्सिंग होम में छुप जाते हैं.

मास्टर ऑफ द हॉउस

मास्टर ऑफ द हॉउस की कहानी एक डायमंड टाइकून की है, जो अपनी नौकरानी से प्यार कर बैठता है और शादी कर लेता है. कहानी में मोड़ तब आता है जब शादी के कुछ वक्त बाद उस डायमंड टाइकून की मौत हो जाती है. यह सीरीज 18 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी.

त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर

त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर एक सीधे-साधे अकाउंटेंट की कहानी है, जो पैसो की लालच में आकर अपना बिजनेस शुरू करता है. इस वेब सीरीज में कौल और तिलोत्तमा शोम मुख्य भमिका में हैं. यह सीरीज 18 जुलाई को नेट्फ़्किक्स पर रिलीज होगी.

नागेंद्रन का हनीमून

नागेंद्रन का हनीमून एक कॉमेडी मलयालम फिल्म है, जिसकी कहानी एक ऐसे आलसी आदमी की है, जो गल्फ देशों में घूमने का सपना देखता रहता है. और इन सपनो को पूरा करने के लिए म्हणत करने के बजाये वह एक आमिर लड़की से शादी कर दहेज लेने का सपना सजाता रहता है. यह सीरीज 18 जुलाई को हॉटस्टार पर हंसाने आ रही है.

Also Read OTT This Week: डर से थर-थर कांपने लगेंगे इस फिल्म को देखकर, जानें इस हफ्ते क्या-क्या हो रहा रिलीज

स्वीट होम सीजन 3

स्वीट होम सीजन 3

स्वीट होम की कहानी छा ह्यून सू नाम के एक साधारण से दिखने वाले व्यक्ति की है, जो लोगों की जान बचने के लिए मॉन्स्टर्स से लड़ता है. इसी दौरान उसे अपनी शक्तियों का एहसास होता है. यह एक कोरियन ड्रामा है, जो 19 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >