Sweet Home 3 से लेकर Red Swan तक… मिस्ट्री- सस्पेंस और रोमांस के साथ रोचक कहानियों को समेटे ओटीटी पर आ रही हैं, ये 5 ‘Korean Drama’

Upcoming K-drama On OTT: जुलाई में हॉरर, सस्पेंस, थ्रिलर और नई रोचक कहानियों के साथ ओटीटी पर जल्द ही इन कोरियन ड्रामा की एंट्री होगी.

Upcoming K-drama On OTT: अगर आप कोरियन ड्रामा के शौकीन हैं, और नए K-Drama का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए आज हम जुलाई में आने वाली बैक-टू-बैक ड्रामा की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप ओटीटी पर देख लुत्फ उठा सकते हैं. इस लिस्ट में स्वीट होम से लेकर रेड स्वान शामिल हैं.

Sweet Home 3

“स्वीट होम” के सीजन 3 की एंट्री हो चुकी है, जिसकी कहानी डायस्टोपियन मॉन्स्टर के समापन के इर्द-गिर्द घूमती है. सीजन 3 में भी सीजन 2 के पुराने किरदार सॉन्ग कांग, ली जिन-वुक, ली सी-यंग और गो मिन-सी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह ड्रामा हॉरर, एक्शन और इमोशनल ट्विस्ट के साथ रोमांचक कहानी को समेटती है. स्वीट होम 19 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है.

Red Swan

डिज्नी+ की रेड स्वान में के-पॉप स्टार रेन और किम हा-न्यूल मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस ड्रामा में रेन ने डो-यून का किरदार निभाया है, जो एक सीक्रेट एजेंडा वाला बॉडीगार्ड है. वह ओह वान-सू (किम हा-न्यूल) के लिए काम करता है, जो एक गोल्फर है और अब चैरिटी फाउंडेशन की हेड बन चुकी है. जैसे-जैसे डो-यून अपने टारगेट के करीब पहुंचता है, वैसे वान-सू अपने पति के बारे में काले रहस्यों को उजागर करती है. इस के-ड्रामा के राइटर चोई यून-जंग हैं. यह ड्रामा 24 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी.

Also Read Korean Drama पर आधारित हैं बॉलीवुड की ये फिल्में और वेब सीरीज, फटाफट जानें नाम

Also Read Pakistani Drama: इन पाकिस्तानी शोज के दीवाने हैं दर्शक, नहीं देखा तो यहां देखें फ्री में ये सीरियल्स

The Auditors

शिन हा-क्यून स्टारर ‘द ऑडिटर्स’ करप्शन से ग्रस्त एक कंपनी जेयू कंस्ट्रक्शन पर आधारित एक कॉर्पोरेट ड्रामा है. इस के-ड्रामा में शिन ने एक स्ट्रिक्ट ऑडिट टीम लीडर, शिन चा-इल की भूमिका निभाई है. इसका निर्देशन क्वोन यंग-इल ने किया है. इसकी कहानी कॉरपोरेट कंपनी में चल रहे साजिश के इर्द गिर्द घूमती है. यह ड्रामा 21 जुलाई को tvN और Viki पर रिलीज होगी.

Tarot

सस्पेंस-मिस्ट्री ड्रामा ‘टैरो’ की कहानी, सात लोगों की है, जो अपनी बीती जिंदगी में किए गए फैसलों का कनेक्शन टैरो कार्ड के श्राप से पाते हैं. इस एंथोलॉजी सीरीज में चो यो-जियोंग ने जी-वू की भूमिका निभाई है, जो एक श्राप में फंसी एक सिंगल मोम का किरदार निभा रही हैं. इसके अलावा ड्रामा में पार्क हा-सन, को क्यू-पिल और यूट्यूबर किम जिन-यंग (DEX) भी नजर आएंगे.

Good Partner

गुड पार्टनर, एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसमें जंग ना-रा और नाम जी-ह्यून वकील की भूमिका निभा रहे हैं. जिसमें जंग ने चा यून-क्यूंग का किरदार निभाया है, जो एक अनुभवी वकील है और अपने ही तलाक की समस्या में फंसा हुआ है, जबकि नाम ने हान यू-री का किरदार निभाया है, जो एक नौसिखिया वकील है. इस के-ड्राका का निर्देशन किम गा-राम ने निभाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >