Udne Ki Aasha: बड़े अच्छे लगते हैं फेम ये एक्टर लेगा शो में एंट्री? सचिन-साइली की जिंदगी में आएगा नया ट्विस्ट

Udne Ki Aasha New Entry: सीरियल उड़ने की आशा में कंवर ढिल्लन और नेहा हरसोरा मुख्य भूमिका निभाते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि शो में जल्द ही एक नये एक्टर की एंट्री होने वाली है.

Udne Ki Aasha New Entry: स्टार प्लस का सीरियल उड़ने की आशा में जल्द ही नयी एंट्री होने वाली है. कहा जा रहा है कि पॉपुलर एक्टर नकुल मेहता शो में एंट्री लेंगे. सीरियल में एक्टर कंवर ढिल्लन ने सचिन का किरदार प्ले किया है, जबकि नेहा हरसोरा ने साइली की भूमिका निभाई है. शो शुरू होने के बाद से ही टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 शोज में शामिल रहता है. अबतक शो ने 250 एपिसोड पूरे कर लिए है.

क्या उड़ने की आशा में होगी इस एक्टर की एंट्री

सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि नकुल मेहता सीरियल उड़ने की आशा में कदम रख सकते हैं. अगर अफवाह सही है, तो उनके आने से यकीनन शो में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा. मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर उनकी एंट्री की पुष्टि नहीं की है. हालांकि अगर वह शो में एंट्री लेते है तो सीरियल में एक रोमांचक टर्न दर्शकों को देखने मिलेगा. एक्टर ने अभी तक इसपर कुछ नहीं कहा है. एक्टर ने बड़े अच्छे लगते हैं 2 के अलावा, प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा, दिल बोले ओबेरॉय, इश्कबाज जैसे शोज में काम किया है. उन्होंने ओटीटी शो आई डोंट वॉच टीवी और नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड में भी काम किया है.

सचिन के सामने खुलेगा बड़ा राज

उड़ने की आशा के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जा रहा है कि सचिन और साइली को एक-दूसरे से प्यार हो गया है. उनका रिश्ता और ज्यादा मजबूक हो गया है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सचिन को तेजस के खिलाफ बड़ा सबूत मिलेगा. रौशनी और तेजस का खेल खत्म होने वाला है. सचिन ये खुलासा करेगा कि तेजस जॉबलेस है और रौशनी के माता-पिता दुबई से नहीं है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कोमा से बाहर आते ही रूही करेगी हंगामा, क्या अपनी बहन को उसका बच्चा लौटा देगी अभीरा

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने खोया अपना बच्चा, अरमान ने खोला राज; क्या रूही मानेगी रोहित की बात?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >