Udit Narayan Net Worth: ‘पापा कहते हैं’ से सुपरहिट हुए उदित नारायण, आज हैं करोड़ों के मालिक, नेट वर्थ जानकर चौंक जाएंगे

Udit Narayan Net Worth: उदित नारायण, जिन्होंने ‘पापा कहते हैं’ गाने से जबरदस्त लोकप्रियता पाई, आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं.

Udit Narayan Net Worth: बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण ने अपनी सुरीली आवाज से दशकों तक लोगों का मनोरंजन किया है. उन्होंने कई भाषाओं में गाने गाए हैं और अब भी अपनी गायकी से लोगों का दिल जीत रहे हैं. उनकी कुल संपत्ति 150 करोड़ रुपये है, और उनकी कमाई हर महीने 1 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है. आइए जानते हैं उनके करियर, कमाई और संपत्ति के बारे में विस्तार से.

बिहार से बॉलीवुड तक का सफर

उदित नारायण का जन्म 1 दिसंबर 1955 को बिहार के बैसी नामक छोटे से शहर में हुआ था. उनके पिता हरे कृष्ण झा और माता भुवनेश्वरी देवी थीं. संगीत की दुनिया में उनकी यात्रा 1980 के दशक में शुरू हुई और जल्द ही उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली.

उदित नारायण की कुल संपत्ति

उदित नारायण की कुल संपत्ति 20 मिलियन डॉलर (लगभग 150 करोड़ रुपये) है. वे न केवल गायक बल्कि सॉन्ग राइटर, एक्टर और स्टेज परफॉर्मर भी हैं. उन्होंने कठिन समय में भी अपनी मेहनत जारी रखी और सफलता की ऊंचाइयों को छुआ.

हर महीने करोड़ों की कमाई

उदित नारायण न सिर्फ फिल्मों में गाते हैं बल्कि टीवी रियलिटी शोज में जज के तौर पर भी नजर आते हैं. उनकी मासिक कमाई 1 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि सालाना 15 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है.

मुंबई से बिहार तक आलीशान घर

उदित नारायण के पास मुंबई और बिहार में शानदार घर हैं. हालांकि, उनका कार कलेक्शन ज्यादा बड़ा नहीं है, लेकिन उनके पास मर्सिडीज-बेंज S-क्लास जैसी लग्जरी कार है, जिसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपये बताई जाती है.

‘पापा कहते हैं’ से मिली जबरदस्त सफलता

हालांकि उन्होंने कई गाने गाए, लेकिन असली पहचान उन्हें 1988 में फिल्म कयामत से कयामत तक के गाने ‘पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा’ से मिली. इस गाने की लोकप्रियता के कारण उन्हें पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला.

कई भाषाओं में गाए गाने

उदित नारायण मुख्य रूप से हिंदी गानों के लिए प्रसिद्ध हैं, लेकिन उन्होंने तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, ओडिया, भोजपुरी, नेपाली और बंगाली जैसी भाषाओं में भी गाने गाए हैं. उनकी आवाज का जादू हर पीढ़ी को पसंद आता है.

सम्मान और पुरस्कार

उदित नारायण को चार राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं. उन्हें 2009 में पद्म श्री और 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. उनकी उपलब्धियां आज भी उन्हें भारत के सबसे सफल गायकों में शामिल करती हैं.

Also Read : कितनी संपत्ति की मालकिन हैं Google CEO सुंदर पिचाई की पत्नी? IIT खड़गपुर से शुरू हुई थी लव स्टोरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >