तुनिशा शर्मा के जाने से हर तरफ है डर और दुख का माहौल, ट्विकंल ने अली बाबा के से�� का बताया हाल

तुनिशा शर्मा और शीजान खान का शो अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल की शूटिंग शुरू हो चुकी है. अब ट्विकंल ने सेट का हाल बताया. उन्होंने कहा कि तुनिशा के जाने से हर तरफ उदासी का माहौल है.

सोनी सब पर टेलीकास्ट होने वाला शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ की लीड एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने 24 दिसबंर को अपने सेट पर ही आत्महत्या कर ली थी. उनके जाने से हर कोई सदमे में है. किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि तुनिशा अब इस दुनिया में नहीं है. हालांकि अब शो की शूटिंग शुरू कर दी है. कुंडली भाग्य अभिनेत्री ट्विंकल वशिष्ठ, ने सेट का हाल बताया.

अली बाबा शो में आकर खुश है ट्विंकल

ट्विंकल ने द टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, “मैंने कुंडली भाग्य में पांच साल कृतिका का किरदार निभाया. यह एक अच्छी भूमिका है, लेकिन मैं कुछ अलग करना चाहती थी, मुझे नेगिटिव रोल करना काफी ज्यादा पसंद है. इसलिए जब निर्माताओं ने मुझे इस अली बाबा शो का ऑफर दिया, तो मैंने झट से हां कर दिया.

सेट पर दुख का माहौल

तुनिशा की मौत के बाद अलीबाबा का सेट नायगांव शिफ्ट हो गया है. क्योंकि वहां किसी को भी जाने की हिम्मत नहीं है. उन्होंने कहा, “जब आप एक शो करते हैं, तो आप इसके आसपास के विवादों के बारे में नहीं सोचते हैं. आप केवल यह देखते हैं कि शो आपके लिए क्या करेगा. कल जब मैंने शूटिंग की, तो भारी भरकम सीन था, लेकिन मेकअप कलाकारों, कैमरामैन और बाकी सभी लोगों के उदास चेहरे देखकर निराशा हुई. हां, शो चलते रहना चाहिए लेकिन जो कुछ हुआ उसे कोई भी नहीं भूल सकता है. जब मैंने स्टार्स से बात की तो मुझे पता चला कि वे लोग डर के माहौल में है और अंदर से टूट चुके हैं”.

शीजान के लिए लगता है बुरा

ट्विंकल ने शेयर किया कि यह देखकर कितना बुरा लगता है कि उनका दोस्त शीजान खान पुलिस हिरासत में है. उन्होंने कहा, ;;लीड एक्टर के साथ मेरे कई सीन है, लेकिन उनके नहीं होने से काफी परेशानी हो रही है. शीजान को जो कोई भी रिप्लेस कर रहा है, उनको शुभकामनाएं दे रही हूं. वहीं शीजान के लिए दुआ कर रही, कि सच्चाई और न्याय की जीत हो.”

Also Read: Ali Baba: कौन है अभिषेक निगम, जिन्होंने शीजान खान को अली बाबा शो से किया रिप्लेस, आएगा नया ट्विस्ट
चर्चा में है शो

शो, अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल, प्रमुख अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत के बाद से चर्चा में है. कथित तौर पर तुनिशा ने अपने सेट के एक मेकअप रूम में आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद, तुनिशा की मां वनिता शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. अभिनेता फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और उनकी जमानत याचिका पर आदेश 13 जनवरी को पारित होने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >