TRP रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर, अनुपमा और YRKKH टॉप 2 से बाहर

TV TRP Report: इस हफ्ते की TRP रिपोर्ट में बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं. अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है टॉप 2 से बाहर हो गए, जबकि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने नंबर 1 पर कब्जा बरकरार रखा है. देखिए पूरी रिपोर्ट…

TV TRP Report: टीवी इंडस्ट्री में हर हफ्ते आने वाली TRP रिपोर्ट दर्शकों के बदलते मूड का साफ संकेत देती है. इस बार की रेटिंग लिस्ट ने कई बड़े शोज को झटका दिया है, जबकि कुछ नए और पुराने शोज ने शानदार वापसी करते हुए बाजी पलट दी है. 11वें हफ्ते की TRP रिपोर्ट सामने आ चुकी है और इस बार लिस्ट में कई चौंकाने वाले बदलाव देखने को मिले हैं. सबसे बड़ा झटका अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है को लगा है, जो टॉप 2 से बाहर हो गए हैं.

7. सातवें नंबर पर तुम से तुम तक ने जगह बनाई है. शो में अनु और आर्यवर्धन की लव स्टोरी और शादी के लिए उनकी परीक्षाएं दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं.

6. छठे नंबर पर नागिन 7 है, जो पहले कई बार टॉप पर रह चुका है, लेकिन इस बार इसकी रैंकिंग में गिरावट आई है.

5. पांचवें नंबर पर गंगा माई की बेटियां है. इसमें सहाना शर्मा की शादी और उससे जुड़े ड्रामे ने दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है.

4. चौथे नंबर पर वसुधा ने अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है. शो में चल रही नोकझोंक और फैमिली ड्रामा लोगों को बांधे हुए है.

3. तीसरे नंबर पर अनुपमा है, जिसकी रेटिंग में गिरावट जरूर आई है, लेकिन अभी भी यह टॉप 5 में बना हुआ है.

2. इस हफ्ते का सबसे बड़ा सरप्राइज क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं रहा, जिसने शुरुआत करते ही 1.9 की शानदार TRP के साथ सीधे दूसरे नंबर पर कब्जा जमा लिया.

1. वहीं नंबर 1 की पोजिशन पर क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 ने अपना कब्जा बरकरार रखा है. यह शो पुराने हिट सीरियल का सीक्वल है और नई-पुरानी पीढ़ी के रिश्तों को दिखा रहा है.

अगर बात करें ये रिश्ता क्या कहलाता है की, तो इसकी हालत इस बार सबसे ज्यादा खराब दिखी. यह शो सीधे 10वें नंबर पर पहुंच गया है, जो इसके फैंस के लिए बड़ा झटका है.

यह भी पढे़ं: 10 करोड़ एलिमनी और लग्जरी बंगले की मांग, पवन सिंह के तलाक मामले में बढ़ी हलचल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >