प्रेग्नेंट होने के बाद वजन बढ़ता ही है... Bigg Boss 20 में एक्स-गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ की ढाल बने सलमान खान, बॉडी शेमिंग पर लगाई फटकार

Bigg Boss 20: पोस्टपार्टम वेट को लेकर कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों पर भड़के सलमान खान. वीकेंड का वार में लगाई क्लास, बोले- मां बनने के बाद वजन बढ़ता ही है, किसी के शरीर पर बोलना तुम्हारी परवरिश दिखाता है.

Bigg Boss 20: नीता और मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में गणेश पूजा के दौरान कैटरीना कैफ जब पति विक्की कौशल के साथ पहुंचीं, तो सबकी नजरें उन पर टिक गईं. मां बनने के बाद कैटरीना पहली बार किसी बड़े पब्लिक इवेंट में नजर आई थीं. उनका लुक एकदम सिंपल और प्यारा था, लेकिन सोशल मीडिया के ट्रोलर्स को तो बस नुक्स निकालने की आदत है. लोगों ने उनके पोस्ट-प्रेग्नेंसी बढ़े हुए वजन का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया. कुछ ने तो यहां तक कह दिया कि अब उनका करियर खत्म हो चुका है. हालांकि, कैटरीना ने खुद एक इंटरव्यू में ब्यूटी स्टैंडर्ड्स पर बात करते हुए साफ कहा था कि अब बाहरी दिखावे से ज्यादा उनके लिए अंदर से हेल्दी और एक्टिव रहना मायने रखता है. वहीं, अब उनके बचाव में खुद उनके एक्स-बॉयफ्रेंड सलमान खान खुलकर सामने आ गए हैं.

'जो प्रेग्नेंट हुआ है, उसे ट्रोल करोगे?': एक्स-गर्लफ्रेंड के लिए लिया खुला स्टैंड

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान का गुस्सा सोशल मीडिया की इसी घटिया सोच पर फूट पड़ा. सलमान ने भले ही सीधे नाम न लिया हो, लेकिन उनका इशारा साफ तौर पर कैटरीना कैफ की तरफ ही था. मंच से ट्रोलर्स को लताड़ते हुए भाईजान ने कहा,

"तुम क्या ट्रोल करना चाहते हो? जो प्रेग्नेंट हुआ है उसे क्यों ट्रोल करते हो? प्रेग्नेंट होने के बाद हर किसी का वजन बढ़ता है. जब वो फिल्म में आएंगी, तो फिर से फिट हो जाएंगी."

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor के प्यार में बर्बाद हो गया था Katrina Kaif का करियर? ब्रेकअप के बाद फूट-फूटकर रोई थीं एक्ट्रेस

'किसी के मां बनने पर ताना मारना तुम्हारी परवरिश दिखाता है'

सलमान खान यहीं नहीं रुके, उन्होंने स्क्रीन के पीछे छिपकर जहर उगलने वालों को आईना दिखाते हुए सीधे शब्दों में कहा,

"हर शो में अचानक ये उम्र का मुद्दा बन जाता है कि 'वो बुड्ढा हो गया है'. तुम क्या ट्रोल करना चाहते हो? उसके वजन पर, उसके लुक्स पर, उसके खानदान पर, किसी की स्माइल पर, किसी के फ्लॉप पर या किसी के मां बनने पर... ये सब करके आप अपनी परवरिश दिखा रहे हो."

सलमान ने इस तीखे पलटवार से साफ कर दिया कि बात जब किसी महिला के सम्मान की आएगी, तो वो तमाशा देखने वालों में से बिल्कुल नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: वीकेंड का वार पर सलमान खान की अचानक बिगड़ी हालत, सीने में भारीपन के बाद फ्लोर पर बैठे, सेट पर पहुंची मेडिकल टीम

ब्रेकअप के बाद भी नहीं बदली सलमान-कैटरीना की बॉन्डिंग

सलमान खान और कैटरीना कैफ का रिश्ता बॉलीवुड के सबसे चर्चित रिश्तों में से एक रहा है. दोनों ने 2005 के आसपास एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और करीब 2010 तक दोनों साथ रहे. ब्रेकअप के बाद भी इनके बीच कभी कड़वाहट नहीं दिखी. दोनों ने 'टाइगर' फ्रेंचाइजी और 'भारत' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया और इनकी दोस्ती हमेशा मजबूत बनी रही. 2021 में विक्की कौशल से शादी के बाद और अब मां बनने के दौर में भी सलमान हर मोड़ पर एक सच्चे दोस्त की तरह कैटरीना के साथ खड़े दिखाई देते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >