हेयर ट्रांसप्लांट या नई फिल्म का सीक्रेट लुक... Bigg Boss 20 में Salman Khan के सिर से क्यों नहीं हट रही हैट?

Bigg Boss 20 में सलमान खान के लगातार काउबॉय हैट पहनने पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. क्या भाईजान ने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है या किसी नई फिल्म के लिए सिर मुंडवाया है? जानिए रेडिट पर क्यों उड़ रहे हैं तरह-तरह के कयास.

Salman Khan Bigg Boss 20 Hat Look: सलमान खान जब भी बिग बॉस के मंच पर आते हैं, तो सबसे पहले फैंस का ध्यान उनके फैशन गेम पर जाता है. लोग बड़े गौर से देखते हैं कि भाईजान ने कौन सी जैकेट पहनी है, उनके जूते कैसे हैं और कपड़ों का स्टाइल क्या है. लेकिन इस बार के सीजन में कपड़े भले ही बदल रहे हों, एक चीज ऐसी है जो अपनी जगह से टस से मस नहीं हुई. वह है सलमान खान के सिर पर लगी काउबॉय हैट.

बिग बॉस 20 को शुरू हुए अब दूसरा हफ्ता होने जा रहा है, लेकिन अब तक जब भी सलमान टीवी स्क्रीन पर नजर आए हैं, उनके सिर से एक बार भी हैट नहीं हटी है. अब इसी बात को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर फैंस ने सवाल दागने शुरू कर दिए हैं कि क्या भाईजान ने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है या फिर किसी नई फिल्म के लिए यह लुक अपनाया है.

रेडिट पर यूजर्स ने क्या-क्या कहा?

रेडिट पर एक यूजर ने सलमान की तस्वीर डालकर सीधे पूछ लिया कि क्या सलमान खान हेयर ट्रांसप्लांट करवा रहे हैं? वे हर बार हैट क्यों लगाए दिख रहे हैं? यूजर ने यह भी लिखा कि वे पिछले सीजन के मुकाबले इस बार ज्यादा थके हुए भी लग रहे हैं. इस पोस्ट पर आते ही सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए और अपनी-अपनी थ्योरी देने लगे.

टोपी के नीचे नए बाल या फिल्म का नया रूप?

कमेंट्स में कई यूजर्स का कहना है कि सलमान ने बालों का कोई नया ट्रीटमेंट या हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है, जिसके निशान और टांके छिपाने के लिए वे लगातार हैट पहन रहे हैं. एक यूजर ने याद दिलाया कि 2018 के आसपास भी सलमान ने ऐसा ही कुछ करवाया था. वहीं, कुछ फैंस का दावा है कि सलमान अपनी आने वाली किसी फिल्म में गंजे (बाल्ड) किरदार में दिखने वाले हैं. उनका कहना है कि मेकर्स फिल्म की रिलीज से पहले भाई का यह सीक्रेट लुक किसी के सामने नहीं आने देना चाहते.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Promo: सलमान खान की अदालत में माही विज की पेशी, Scout की 'Biased' कमेंट पर लगाई क्लास

60 की उम्र का असर या स्किन की कोई एलर्जी?

बात सिर्फ बालों तक नहीं रुकी. कुछ यूजर्स ने सलमान की सेहत और उम्र पर भी बात की. एक यूजर ने लिखा कि सलमान अब 60 साल के करीब पहुंच चुके हैं और इस उम्र में थकान दिखना एकदम आम बात है. वहीं किसी ने कहा कि हो सकता है उन्हें कोई स्किन एलर्जी या दिक्कत हुई हो, जिसकी वजह से वे स्टूडियो की तेज लाइट्स से बचने के लिए कैप लगा रहे हैं.

जल्दी शादी के चक्कर में पंडित जी ने पहनाई टोपी?

हमेशा की तरह कुछ लोगों ने इस पर खूब मजे भी लिए. एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा कि शायद किसी पंडित ने सलमान को जल्दी शादी करने के चक्कर में हैट पहनने की सलाह दी होगी. हालांकि, सलमान के फैंस ने इन बातों को बकवास बताते हुए साफ कहा कि लोग बिना बात का मुद्दा बना रहे हैं. फैंस का कहना है कि सलमान स्क्रीन पर अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं और होस्टिंग में कोई कमी नहीं है, ऐसे में वे सिर पर क्या पहनते हैं इससे किसी को कोई मतलब नहीं होना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >