Bigg Boss 20 Upcoming Promo: 'मूंगफली के छिलके...' बोलकर आसिफ से भिड़े काजी, कैप्टेंसी टास्क में हाथापाई तक पहुंची बात

Bigg Boss 20 Upcoming Promo: बिग बॉस 20 के नए एपिसोड में कैप्टेंसी की दावेदारी ने नया मोड़ ले लिया है. 2X रूम के नियम ने घरवालों को मुश्किल में डाल दिया है, जहां आसिफ और काजी के बीच हाथापाई की नौबत आ गई.

Bigg Boss 20 Upcoming Promo: 'बिग बॉस 20' के आने वाले एपिसोड का नया प्रोमो सामने आ गया है. इसमें बिग बॉस घरवालों को एक बड़ा सबक सिखाते दिख रहे हैं. बिग बॉस कैप्टेंसी के चार दावेदारों- गुल्लू, कनिका, ऋथी और माही विज को 2X रूम का नियम बताते हैं. वह कहते हैं कि अगर वे 2X रूम में जाकर नॉमिनेटेड सदस्यों की एक लाइफ छीन लेते हैं, तो वे कैप्टेंसी के अगले राउंड में पहुंच जाएंगे. इसके बाद बिग बॉस पूछते हैं कि वे रोहेद, आसिफ और स्काउट में से किसकी लाइफ छीनना चाहते हैं.

2X रूम में शुरू हुआ घमासान

यह सुनते ही पूरे घर में अफरा-तफरी मच जाती है. एक तरफ नॉमिनेटेड सदस्य खुद को बचाने में लग जाते हैं, तो दूसरी तरफ कैप्टेंसी के दावेदार फैसला लेने की कोशिश करने लगते हैं. इस फैसले की वजह से घर के अंदर काफी तनाव बढ़ जाता है.

आसिफ और काजी के बीच जोरदार बहस

टास्क के बीच में ही आसिफ खान और काजी तौकीर आपस में भिड़ जाते हैं. दोनों के बीच बात इतनी बढ़ जाती है कि आसिफ चिल्लाते हुए कहते हैं, 'मुझ पर चिल्ला मत.' इस पर काजी तुरंत जवाब देते हुए आसिफ को 'मूंगफली के छिलके' बोल देते हैं. यह बात सुनते ही आसिफ को गुस्सा आ जाता है.

ये भी पढ़ें: एक्स पहले से बिग बॉस 20 में... अब करण वाही मारेंगे Wild Card एंट्री? अविनाश मिश्रा के सामने खोल दिया पूरा प्लान

हाथापाई पर उतरे दोनों कंटेस्टेंट्स

दोनों के बीच की लड़ाई सिर्फ बातों तक नहीं रहती. आसिफ और काजी एक-दूसरे के बिल्कुल करीब आ जाते हैं और धक्का-मुक्की करने लगते हैं. मामला इतना बढ़ जाता है कि दोनों हाथापाई पर उतर आते हैं. बाकी घरवाले बीच में आकर दोनों को अलग करने की कोशिश करते हैं और यहीं पर प्रोमो खत्म हो जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >