Bigg Boss 20 PROMO: 'बिग बॉस' के वीकेंड का वार का नया प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है, और वजह कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं बल्कि सलमान खान का बेकाबू होकर हंसना है. प्रोमो में बॉलीवुड स्टार्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अपनी नई फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' के प्रमोशन के सिलसिले में स्टेज पर पहुंचे नजर आ रहे हैं. लेकिन फिल्म की बात होते-होते अचानक स्टेज पर ऐसा सीन बना कि सलमान खान अपनी हंसी नहीं रोक पाए और सीधे जमीन पर ढेर हो गए.
तमन्ना ने की काजी के हुक स्टेप की बात
प्रोमो में दिखता है कि स्टेज पर बातें करते हुए तमन्ना भाटिया अचानक बिग बॉस के कंटेस्टेंट काजी का जिक्र छेड़ देती हैं. तमन्ना कहती हैं कि सोशल मीडिया पर इस वक्त काजी का क्रेज छाया हुआ है और उनकी पूरी टाइमलाइन उन्हीं के वीडियो से भरी पड़ी है. तमन्ना कहती हैं कि वो काजी का मशहूर हुक स्टेप सीखना चाहती हैं. इसके बाद स्क्रीन पर काजी का वही अजीबोगरीब सिग्नेचर स्टेप दिखाया जाता है और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी उस स्टेप को करने की कोशिश करते हैं.
छाती पकड़कर फ्लोर पर गिरे सलमान खान
काजी के उस डांस स्टेप को देखकर सलमान खान के चेहरे के भाव देखने लायक थे. वो हंसी के मारे खुद को संभाल ही नहीं पाए. जैसे ही सलमान ने उस स्टेप की नकल करने की कोशिश की, उन्होंने सीधे अपने सीने पर हाथ रखा और स्टेज के फर्श पर लेट गए. सलमान को इस तरह छाती पकड़कर जमीन पर लोटपोट होते देख सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना और घर के अंदर बैठे सारे कंटेस्टेंट्स ठहाके मारकर हंसने लगे
