Bigg Boss 20: प्रीमियर से पहले ही गर्म हुआ 'बिग बॉस 20' का माहौल, सलमान खान के सामने ही आपस में भिड़ीं इन्फ्लुएंसर्स

‘बिग बॉस 20’ के प्रीमियर से पहले ही लवप्रीत कौर और रिया अहीर के बीच जमकर तकरार हो गई. प्रोमो में दोनों एक-दूसरे पर तंज कसती नजर आईं, जिसके बाद दर्शकों की नजरें अब इनके गेम पर टिक गई हैं.

Bigg Boss 20 PROMO: बस कुछ ही घंटों में सलमान खान का धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 20’ शुरू होने वाला है. फैंस यह देखने के लिए फुल एक्साइटेड हैं कि इस बार कौन-कौन घर में एंट्री मारेगा. वहीं शो के ग्रैंड प्रीमियर से पहले ही लवप्रीत कौर और रिया अहीर के बीच क्लेश देखने को मिल गया है. दोनों को एक ही सीट के लिए आमने-सामने उतारा गया है और अब फैसला दर्शकों के वोट से होगा.

लेकिन, असली ट्विस्ट तो तब आया जब दोनों स्टेज पर ही एक-दूसरे से भिड़ गईं. नए प्रोमो में दोनों के बीच पुरानी बातों को लेकर जमकर बहस होती दिख रही है. आखिर क्या हुआ और क्यों आमने-सामने आईं लवप्रीत और रिया? आइए बताते हैं...

सलमान खान के सामने ही चालू हो गई बहस

प्रोमो में सलमान खान स्टेज पर आते हैं और कहते हैं, "अब टाइम आ गया है उन दो कंटेस्टेंट्स से मिलने का, जिनकी किस्मत का फैसला आप लोगों ने किया है."

इसके बाद एंट्री होती है दो फेमस इन्फ्लुएंसर्स, लवप्रीत कौर और रिया अहीर की.

सलमान खान दोनों के बीच का पुराना सीन जानते हैं, तो मजे लेते हुए बोलते हैं, "इंटरनेट पर हमने देखा है, आप दोनों एक-दूसरे की तारीफ पर तारीफ किए जा रही हो."

बस फिर क्या था, सलमान के इतना कहते ही रिया अहीर बिना देर किए सीधे लवप्रीत पर अटैकिंग मोड में आ जाती हैं.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss Hosts Salary: सलमान खान नहीं, ये बिग बॉस होस्ट है सबसे महंगा, एक सीजन के मिलते हैं 125 करोड़

'आपका काम घर के बाहर ही है'

रिया सीधे लवप्रीत से पूछती हैं, "आपने इंटरनेट पर बोला था न कि बस रोकने का इतना दम रखती हो?"

इस पर लवप्रीत बिना डरे तुरंत बोलती हैं, "हां जी, बिल्कुल बोला था, हां जी."

तभी रिया ताना मारते हुए बोलती हैं, "वो बस नहीं थी, वैन थी."

माहौल तब और गरम हो जाता है जब लवप्रीत कहती हैं, "अगर उस दिन ड्राइवर गाड़ी न रोकता, तो शायद ये आज यहां हमारे सामने खड़ी ही न होतीं."

इस पर रिया तंज कसते हुए कहती हैं, "तो मेरी लाइफ का पर्पज वहीं पूरा हो जाता."

रिया का यह एटीट्यूड देखकर लवप्रीत का पारा चढ़ जाता है और वह सीधे बोलती हैं,

"फिर तो आपका काम घर के बाहर ही है, यहां बिग बॉस के घर में सब अपने हक के लिए खुद लड़ सकते हैं."

आखिर कौन हैं ये दोनों?

  • लवप्रीत कौर: यह एक सुपर पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, मॉडल और कंटेंट क्रिएटर हैं. अपने बोल्ड स्टाइल, कूल फैशन और बेबाक अंदाज के लिए यह इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर काफी छाई रहती हैं.
  • रिया अहीर: यह भी एक जानी-मानी डिजिटल इन्फ्लुएंसर हैं, जो अपने ट्रैवल और लाइफस्टाइल वीडियोज के लिए फेमस हैं. इंटरनेट पर इनकी भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काउबॉय लुक में सलमान खान ने शूट किया ग्रैंड प्रीमियर, जानें कब और किस OTT पर देख सकेंगे शो

क्या है दोनों का असली पंगा?

इन दोनों के बीच का पंगा नया नहीं है, बल्कि कुछ टाइम पुराना है. दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रिया अहीर एक चलती वैन के आगे आकर उसे रोकती हुई दिखी थीं.

उस टाइम लवप्रीत कौर ने रिया के इस सीन पर सवाल उठाया था और कहा था कि रिया ने ये सब सिर्फ सस्ते व्यूज और पब्लिसिटी स्टंट के लिए किया है, गाड़ी रोकने में कोई असली दम नहीं होता. इसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जमकर तू-तू मैं-मैं हुई थी.

अब जब 'बिग बॉस 20' के मंच पर दोनों आमने-सामने आईं, तो वही पुरानी खुन्नस दोबारा बाहर आ गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >