Bigg Boss 20 Premiere Promo Manoj Tiwari: बिग बॉस 20 का प्रीमियर आज यानी 6 सितंबर को होने जा रहा है और शो शुरू होने से पहले ही कंटेस्टेंट्स को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे. शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर दर्शकों में गजब का एक्साइटमेंट बना हुआ हैं. एक नाम ऐसा भी है जिसके बारे में किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. इस सीजन में भोजपुरी सुपरस्टार और राजनेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री होने वाली है. रीति को शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स में बताया गया है.
मनोज तिवारी की बेटी हैं रीति तिवारी
रीति तिवारी भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और सिंगर मनोज तिवारी की बेटी हैं. मनोज तिवारी एक्टिंग और गायकी के बाद राजनीति में भी अपनी पहचान बना चुके हैं. ऐसे में रीति का बिग बॉस के घर में जाना उनके परिवार के लिए भी खास मौका माना जा रहा है. खास बात यह है कि उनके पिता मनोज तिवारी खुद भी इस रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके हैं.
रीति की एंट्री को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि वह सिर्फ स्टार किड के तौर पर ही नहीं, बल्कि अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं.
सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं रीति
रीति तिवारी का अपना म्यूजिक करियर भी है. वह सिंगर, सॉन्गराइटर और कंपोजर हैं. वह कवर सॉन्ग्स के साथ-साथ ओरिजिनल म्यूजिक पर भी काम करती हैं। इसके अलावा रीति बिजनेस से भी जुड़ी हुई हैं. उन्हें 'रीति स्पोर्ट्स' की डायरेक्टर और ज्वेलरी फर्म 'जूनी कंपनी' की को-फाउंडर बताया गया है.
साल 2024 में रीति ने राजनीति में भी कदम रखा और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली. यानी उनके करियर का दायरा केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है. यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Premiere Promo: 'ओ ओ जाने जाना' से 'टन टना टन' तक... ग्रैंड प्रीमियर पर सलमान खान ने 20 गानों पर दी धमाकेदार परफॉर्मेंस
पिता मनोज तिवारी भी रह चुके हैं बिग बॉस का हिस्सा
रीति के बिग बॉस में आने से उनके पिता की पुरानी यादें भी ताजा हो गई हैं. मनोज तिवारी ने साल 2010 में बिग बॉस सीजन 4 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था. उस सीजन में उनका गेम और घर के दूसरे सदस्यों के साथ विवाद काफी चर्चा में रहा था. डॉली बिंद्रा के साथ उनका 'अंडा विवाद' भी खूब सुर्खियों में आया था। उस सीजन की ट्रॉफी श्वेता तिवारी ने जीती थी.
अब जब रीति उसी शो में पहुंची हैं तो पिता और बेटी की बिग बॉस कनेक्शन वाली कहानी दर्शकों के लिए दिलचस्प होने वाली है. इतना ही नहीं, प्रीमियर के प्रोमो में सलमान खान रीति से बात करते और उन्हें उनके पिता से जुड़ी मजेदार सलाह देते नजर आ रहे हैं. प्रीमियर के दौरान सलमान ने अंडे को लेकर मजाक करते हुए रीति से कहा कि घर में अंडों को लेकर लड़ाई हो तो पिता पर मत जाना.
सलमान खान के साथ आज होगा बिग बॉस 20 का आगाज
बिग बॉस 20 का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को होने जा रहा है. सलमान खान इस बार भी शो की कमान संभाल रहे हैं. शो का प्रीमियर रात 9 बजे JioHotstar पर और 10:30 बजे Colors TV पर देखा जा सकता है. वहीं प्रीमियर में सलमान खान अपने हिट गानों पर डांस करते हुए भी नजर आएंगे.
