Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के घर में कलेश का वोल्टेज तो रोज हाई रहता है, लेकिन इस बार मामला किसी लड़ाई का नहीं, बल्कि आम्रपाली दुबे के बेहद ही वियर्ड और अजीबोगरीब मोमेंट का है. घर में बैठी आम्रपाली जिस तरह अचानक अपने सिर पर हाथ फेरती नजर आईं, उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने-अपने मतलब निकालने शुरू कर दिए. X (ट्विटर) पर वीडियो पहुंचते ही किसी ने इसे 'जूं' से जोड़ दिया, तो किसी ने मजाक में बिग बॉस से मेडिकर शैम्पू भेजने की मांग कर डाली. देखते ही देखते कमेंट सेक्शन में ढिंचैक पूजा का भी जिक्र आने लगा. आखिर आम्रपाली के इस छोटे से वीडियो में ऐसा क्या दिख गया कि लोग उनकी टांग खींचने लगे, आइए बताते हैं.
'बिग बॉस, जल्दी से मेडिकर शैम्पू भिजवाओ'
वायरल हो रहे इस वीडियो में आम्रपाली दुबे कैमरे के सामने अपने बालों को काफी बेचैनी से खुजलाती हुई नजर आ रही हैं. बस फिर क्या था, ट्रोल्स को तो जैसे मौका मिल गया. वीडियो शेयर करते हुए X पर कैप्शन में लिखा गया, "
ढिंचैक पूजा के बाद अब आम्रपाली दुबे के बालों में जूं पड़ गई हैं. बिग बॉस, जल्दी से मेडिकर शैम्पू भिजवाओ."
यह पढ़ते ही इंटरनेट की जनता को 'बिग बॉस 11' की ढिंचैक पूजा याद आ गई. इसके बाद कमेंट सेक्शन में आम्रपाली को लेकर तंज की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, "निरहुआ के साथ रहने का कमाल." वहीं कुछ लोगों ने उनके बालों को लेकर ऐसे ही मजेदार कमेंट करते हुए वीडियो को ट्रोलिंग का नया मौका बना लिया.
'अबे गवारों, वो हेयर एक्सटेंशन लगा रही है' – फैंस ने ट्रोल्स की लगाई क्लास
लेकिन भाई, आम्रपाली की फैन-आर्मी भी कहां शांत बैठने वाली थी. जैसे ही ट्रोल्स की नो-सेंस बातें हद से पार हुईं, फैंस ने कमेंट सेक्शन में घुसकर ट्रोल्स की गंदी वाली क्लास लगा दी. ट्रोल्स की बोलती बंद करते हुए फैंस ने लिखा,
एक यूजर ने ट्रोलर की वाट लगाते हुए लिखा, "हेयर एक्सटेंशन क्लिप्सलगा रही है." वहीं दूसरे यूजर ने फुल-ऑन एंगर मोड में जवाब दिया, "अबे गवारों, इरिटेशन या रैसेस भी तो हो सकते हैं, और यह हेयर एक्सटेंशन क्लिप लगा रही है ना कि लाइस (जूं) निकाल रही."
क्या है इस वायरल ड्रामे का असली सच?
रियलिटी चेक यह है कि टीवी और फिल्म एक्ट्रेसेज का हेयर एक्सटेंशन यूज करना एकदम नॉर्मल बात है. क्लिप्स को एडजस्ट करने या स्कैल्प में होने वाली हल्की-फुल्की खुजली को ठीक करने के चक्कर में हाथ सिर पर चला ही जाता है. लेकिन बिग बॉस के कैमरों और इंटरनेट के ट्रोल्स ने बिना सिर-पैर के इस चीज को 'जूं' का मुद्दा बनाकर सोशल मीडिया पर फालतू का रायता फैला दिया है.
अब देखना यह होगा कि वीकेंड का वार में इस वायरल मोमेंट पर कोई बात होती है या आम्रपाली खुद ट्रोल्स का मुंह बंद कराती हैं.
