Tunisha Sharma को यादकर इमोशनल हुए शीजान खान, लिखा- बिखरे कुछ टुकड़ों में हमने सिर्फ…

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, इसमें उनको और तुनिषा को हंसते-मुस्कुराते देखा जा सकता है. एक्टर ने इसके साथ ही एक भावुक कर देने वाला कविता भी दिखा है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अली बाबा दास्तान-ए-काबुल के मुख्य अभिनेता शीजान खान को पिछले साल दिसंबर में तुनिषा शर्मा के आत्महत्या मामले में वालीव पुलिस ने गिरफ्तार किया था. दरअसल तुनिषा शर्मा ने अपने शो के सेट पर ही आत्महत्या कर ली थी. जिसके बाद तुनिषा की मां, वनिता शर्मा ने शीजान पर अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए कथित रूप से उकसाने का आरोप लगाते हुए एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी. दो महीने से अधिक समय सलाखों के पीछे बिताने के बाद, 4 मार्च को महाराष्ट्र की एक स्थानीय अदालत ने शीजान को जमानत दे दी थी. अब एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि तुनिषा उनके लिए कितनी जरूरी थी. एक्टर ने इसके साथ एक इमोशनल कर देने वाली कविता भी लिखी.

तुनिषा को यादकर इमोशनल हुए शीजान खान

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शीजान खान ने अपनी पूर्व प्रेमिका तुनिषा शर्मा के साथ एक इमोशनल वीडियो साझा किया. वीडियो में, अभिनेता ने दोनों की कई अनदेखी तस्वीरें साझा कीं और एक भावनात्मक कविता लिखी. इस पोस्ट पर उनकी बहन फलक और शफाक के नाम शामिल थे. शीजान ने तुनिषा को ‘परी’ भी कहा और कविता का अंत ‘मेरे और केवल टुन्नी’ के साथ किया.

ये है शीजान खान की कविता

शीजान खान ने लिखा, एक परी उतरी फलक से शफ़क़ की लाली लिए… कहकशा ज़ैसी उसकी आंखें ग़ज़ब की अदाएं लिए, खुदको देखा भी नहीं खुदको पहचाना भी नहीं… तकब्बुर होता हैं क्या यह उसने जाना ही नहीं, हवा की तरहा आयी वोह पर हवा कही ठहरती नहीं. क्या तूफ़ान थे उसने सीने में दबाए यह बात वोह किसी से कहती नहीं. थम गया तूफ़ान अचानक अजब सी खामोशी छायी है. बिखरे कुछ टुकड़ों में हमने सिर्फ़ उदासी पायी है. दिल अचानक से है भारी आंखें भी भर आईं है, उसके हमारे दरमियान अब सदियो की तन्हाई है. शफ़क़ को लाली देके वापिस फलक पे वह यूँ चली गई. कहकशा में घर बनाया उसने और वही पर रह गई – शीज़ान ख़ान. ये सिर्फ और सिर्फ मेरी टुन्नी के लिए.

Also Read: Bholaa में दीपक डोबरियाल को विलेन चुनने पर अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पूरी टीम ने कमजोर…
शीजान खान और तुनिषा शर्मा का रिलेशनशिप

रिपोर्ट्स की मानें तो शीजान खान तुनिषा शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थे. जांच के दौरान, अभिनेता ने खुलासा किया कि उनका रिश्ता केवल तीन महीने ही चला. दोनों आपसी तालमेल रखते हुए अलग हो गए थे. उन्होंने ये भी कहा था कि तुनिषा हमेशा उनकी अच्छी दोस्त रहेगी. शीजान की दोनों बहनों ने भी कहा था कि तुनिषा उनकी छोटी बहन की तरह है. हालांकि, तुनिषा की मां ने शीजान पर तुनिषा को धोखा देने का आरोप लगाया. जब शीजान से तुनिषा के बारे में पूछा गया, तो अभिनेता ने जवाब दिया, “मुझे उसकी याद आती है और अगर वह जीवित होती, तो वह मेरे लिए लड़ती.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >