आर्य की जान बचाने के लिए अनु ने छोड़ा खाना-पीना, क्या सफल होगी सर्जरी ?

Tumm Se Tumm Tak: ‘तुम से तुम तक’ शो में अब बहुत इमोशनल मोड़ आ गया है. जहां एक तरफ आर्य अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है, वहीं अनु और झेंडे उसे बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं.

Tumm Se Tumm Tak: ‘तुम से तुम तक’ सीरियल में इन दिनों काफी ड्रामा चल रहा है. आर्य की हालत बहुत नाजुक बनी हुई है और अस्पताल में उसका बड़ा ऑपरेशन हो रहा है. बाहर खड़े परिवार वाले बस यही दुआ कर रहे हैं कि आर्य किसी तरह बच जाए. अनु ने तो अब जिद पकड़ ली है कि जब तक आर्य ठीक नहीं हो जाता, वह अपना ख्याल नहीं रखेगी.

अनु ने खाना खाने से किया इनकार

आर्य को इस हालत में देखकर अनु का दिल बैठा जा रहा है. पुष्पा उसे बहुत समझाती है कि वह थोड़ा कुछ खा ले ताकि उसमें ताकत बनी रहे, पर अनु किसी की बात नहीं मानती. वह साफ कह देती है कि जब तक आर्य का ऑपरेशन कामयाब नहीं हो जाता और उसे होश नहीं आ जाता तब तक वह न तो खाना खाएगी और न ही पानी की एक बूंद पिएगी. अनु को लगता है कि उसकी यह तपस्या ही आर्य को मौत के मुंह से बाहर लाएगी.

मंदिर में झेंडे की प्रार्थना

झेंडे भी आर्य की सलामती के लिए मंदिर की चौखट पर जा बैठा है. उसके लिए आर्य सिर्फ एक दोस्त नहीं, बल्कि भाई से भी बढ़कर है. झेंडे ने कसम खाई है कि जब तक आर्य पूरी तरह ठीक नहीं हो जाता, वह मंदिर से कहीं नहीं जाएगा. वह भगवान के सामने बैठ गया है और बस आर्य की जान की भीख मांग रहा है. एक तरफ अनु भूखी-प्यासी अस्पताल में बैठी है और दूसरी तरफ झेंडे मंदिर में तपस्या कर रहा है.

सर्जरी के बाद माहौल हुआ सन्नाटा

हॉस्पिटल में काफी घंटों के इंतजार के बाद आखिरकार डॉक्टर ऑपरेशन थिएटर से बाहर निकलते हैं. जैसे ही दरवाजा खुलता है, सबकी सांसें अटक जाती हैं. अनु, जो भूख और प्यास की वजह से बहुत कमजोर हो चुकी है. लड़खड़ाते हुए डॉक्टर की तरफ भागती है और पूछती है कि क्या उसका आर्य सर अब खतरे से बाहर है.

क्या होगा आगे?

अब सब कुछ डॉक्टरों की अगली बात पर टिका है.अनु और झेंडे आर्य के लिए कठिन प्रार्थना कर रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों की प्रार्शना आर्य को होश में लाता है कि नहीं या कहानी में कोई नया मोड़ आएगा.

यह भी पढ़ें: मंदिर में मित्तल ने दी मायरा को जान से मारने की धमकी, भड़का अरमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >