अनु के हाथ लगा लव लेटर, क्या आर्य छिपा रहा राजनंदिनी से जुड़ा कोई राज?

Tumm Se Tumm Tak: अनु के हाथ लगी एक पुरानी चिट्ठी, जिसने आर्य और राजनंदिनी के रिश्ते पर खड़े किए बड़े सवाल. अनु अब जानना चाहती है कि आखिर ये राजीव कौन है.

Tumm Se Tumm Tak: जी टीवी का पॉपुलर सीरियल ‘तुम से तुम तक’ के आने वाले एपिसोड में आपको काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे. एक तरफ घर में शादी का माहौल है, तो दूसरी तरफ अनु के मन में आर्य को लेकर एक गहरा शक पैदा हो गया है. कहानी अब एक ऐसे मोड़ पर है जहां आर्य के पुराने राज बाहर आने वाले हैं.

पुष्पा का अंदाज देख मीरा को होगी शर्मिंदगी

एपिसोड की शुरुआत काफी हंसी-मजाक के साथ होती है. पुष्पा शादी के इंतजाम देखने वाले लोगों कैटरर और डेकोरेटर के साथ बैठकर पैसों का मोलभाव करती हैं. उनका यह देसी अंदाज और खरी-खरी बातें सुनकर बहुत अच्छा लगता है. जहां झेंडे यह सब देखकर मुस्कुराते हैं, वहीं मीरा को थोड़ी शर्मिंदगी महसूस होती है.

चिट्ठी ने बढ़ाई अनु की उलझन

अनु को एक पुराना प्रेम पत्र मिलता है, जो किसी राजीव ने राजनंदिनी के लिए लिखा था. अनु यह सोचकर परेशान हो जाती है कि आर्य ने तो कहा था कि राजनंदिनी उसकी पत्नी थी, तो फिर यह राजीव कौन है. अनु के लिए अब आर्य की बातों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है. उसे समझ नहीं आ रहा कि सच क्या है और झूठ क्या है.

अनु गायत्रि से जाती है बात करने

अनु इस बारे में बात करने के लिए गायत्री के पास जाती है. वह बिना किसी हंगामे के शांति से सच जानना चाहती है. लेकिन जैसे ही वह कुछ पूछने वाली होती है, अचानक वहां आर्य आ जाता है. आर्य को नहीं पता कि अनु के हाथ क्या लगा है, लेकिन अनु के चेहरे पर डर और घबराहट साफ दिखती है. वह चाहकर भी आर्य से कुछ नहीं पूछ पाती है.

क्या छिपा रहा है आर्य?

अब आगे के एपिसोड में देखना यह दिलचस्प होगा कि राजनंदिनी ने कोई बात छिपाई थी या फिर आर्य जानबूझकर अनु को अंधेरे में रख रहा है.अनु अब एक ऐसी लड़ाई लड़ रही है जहां उसे अपने ही प्यार पर शक होने लगा है.

यह भी पढ़ें: YRKKH: मेहर ने पार की सारी हदें, मुक्ति और मायरा को मारने की कोशिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >