Tumbbad Re-Release Box Office Collection: हॉरर फिल्म ने थियेटर्स में मचाया गदर, 7वें दिन किया इतना कलेक्शन

Tumbbad Re-Release Box Office Collection Day 7: साल 2018 की भारतीय लोकगीत हॉरर फिल्म तुम्बाड’ फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिसपांस मिला और ये बॉक्स ऑफिस पर लगातार धुआंधार प्रदर्शन कर रही है.

Tumbbad Re-Release Box Office Collection Day 7: राही अनिल बर्वे की ओर से निर्देशित फिल्म तुम्बाड, लैला मजनू की कैटेगरी में शामिल हो गई है. फिल्म 13 सितंबर को 6 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इसे दर्शकों ने काफी प्यार दिया. यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर मूवी की कमाई हर दिन के साथ बढ़ती जा रही है. मेकर्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले छह दिनों में 12.11 करोड़ रुपये की कमाई की है. आइये जानते हैं सातवें दिन हॉरर फिल्म ने कितने का कलेक्शन किया है.

तुम्बाड ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कमाए कितने करोड़

सोहम शाह स्टारर, तुम्बाड अपनी पुन: रिलीज में धुआंधार प्रदर्शन कर रही है. हॉरर फिल्म की कमाई ने करीना कपूर की द बर्मिंघम मर्डर्स को भी पीछे छोड़ दिया है. ओपनिंग डे पर मूवी ने 1.60 करोड़ की कमाई की. वहीं दूसरे दिन 2.60, तीसरे दिन 3.05, चौथे दिन 1.70, पांचवें दिन 1.60, छठे दिन 1.35 का कलेक्शन किया था. वहीं सातवें दिन यानी गुरुवार की बात करें तो इसने 1.25 करोड़ रुपये कमाए. जिसके बाद मूवी का टोटल कलेक्शन 13.44 करोड़ हो गई, जो 2018 के अपने मूल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पार कर गई. नेशनल सिनेमा डे पर जहां टिकट 99 रपये है, ऐसे में इसकी कमाई और बढ़ने की उम्मीद है.

तुम्बाड के बारे में

हॉरर जॉनर अक्सर दर्शकों की पसंदीदा रही है. तुम्बाड की कहानी की बात करें तो फिल्म एक शापित गांव में छिपे खजाने के लिए एक आदमी की निरंतर खोज के इर्द-गिर्द घूमती है, जब एक परिवार हस्तर, एक राक्षस जिसकी कभी पूजा नहीं की जाती, के लिए एक मंदिर बनाता है और उसकी शापित संपत्ति पर अपना हाथ जमाने का प्रयास करता है, तो उन्हें विनाशकारी परिणामों का सामना करना पड़ता है.

Also Read- Tumbbad Re-Release Box Office: नहीं थम रहा फिल्म की कमाई का तूफान, जाने अब तक कितनी हुई कमाई

Also Read- Horror Movies: ‘जय हनुमान ज्ञान…’ रट लीजिए, साल 2024 की इन फिल्मों को देख जरूरत पड़ेगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >