अनु का आइडिया बना हर्ष का सहारा,आर्य संग दिखा रोमांटिक पल

Tum Se Tum Tak: टीवी सीरियल ‘तुम से तुम तक’ के अगले एपिसोड में इमोशन, मेहनत और रोमांस का क्यूट झलक देखने को मिलने वाला है, जो आपके दिल को छू जाएगा.

Tum Se Tum Tak: Zee टीवी का पसंदीदा सीरियल ‘तुम से तुम तक’ में इन दिनों दिलचस्प कहानी देखने को मिल रही है, जो दर्शकों को बांधे हुए है. आने वाला एपिसोड भी कुछ ऐसा ही खास होने वाला है, जहां अनु और आर्या के लाइफ में एक पर एक ड्रामा देखने को मिल रहा था अब वहीं एक पॉजिटिव मैसेज और प्यारे रिश्तों की झलक देखने को मिलेगी.

अनु ने दिखाया हर्ष को समझदारी भरा रास्ता

काफी मुश्किलों के बाद अनु हार मानने के बजाय एक आसान और काम का आइडिया हर्ष के लिए लेकर आती है. सस्ती साड़ियों को कंबल में बदलने का वह इस काम को अकेले करने की बजाय आसपास की महिलाओं को साथ जोड़ती है. धीरे-धीरे ये काम एक छोटे से ग्रुप में बदल जाता है, जहां हर कोई मिलकर मेहनत करता है. माहौल में एक अपनापन और साथ होने की भावना साफ दिखती है.

हर्ष में दिखा बदलाव

जब पैसे देने की बात आती है, तो अनु ये जिम्मेदारी हर्ष को देती है. इस बार हर्ष बिना किसी जल्दबाजी के आराम से सबकी बात सुनता है और सही तरीके से पैसे तय करता है. पहले जहां वह उलझा हुआ नजर आता था, वहीं अब वह शांत होकर काम संभालता है. उसे एहसास होने लगता है कि खुशी सिर्फ बड़े कामों में नहीं, बल्कि छोटे और सच्चे कामों में भी मिलती है.

आर्या और अनु के बीच दिखेगा प्यार भरा रोमांस

इस बीच एक प्यारा सा मोमेंट आता है, जो माहौल को दिलचस्प कर देता है. आर्य चुपके से आता है और अनु का ध्यान खींचने के लिए एक कंबल उठा लेता है.अनु उसे चोर समझकर पीछे दौड़ती है, लेकिन जैसे ही आर्य सामने आता है और उसका हाथ पकड़ता है, दोनों की मुस्कान सब कुछ कह देती है. ये सीन कहानी में एक सॉफ्ट और प्यारा ट्विस्ट जोड़ देता है.

यह भी पढ़ें: अनुपमा पर लगा चोरी का आरोप, घर और होटल दोनों जगह बढ़ी मुश्किलें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >