Tum Se Tum Tak: अनु की लोरी से पिघला आर्य, आग ने हर्ष का प्रोजेक्ट जलाया

Tum Se Tum Tak: आज के एपिसोड में अनु और आर्य के बीच एक प्यारा लोरी वाला सीन दिखाया जाएगा. अचानक हर्ष के कंबल वाले काम में आग लग जाता है. अनु आग के बारे में सबको बताती है.

Tum Se Tum Tak: सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु और आर्य के फोन पर बातचीत करते हैं. आर्य पूछता है कि अनु अभी तक सोई क्यों नहीं, तो वह बताती है कि उसने हर्ष को लोरी सुनाकर सुलाया है. इस पर आर्य हल्के अंदाज में शिकायत करता है कि उसने कभी उसके लिए नहीं गाया. अनु मुस्कुराते हुए उसी समय उसे लोरी सुनाती है. यह सीन काफी सॉफ्ट और दिल छू लेने वाला है, जिसमें कुछ समय के लिए ऐसा लगता है कि सब कुछ ठीक हो गया है.

मीरा की साजिश 

दूसरी तरफ रघु, मीरा को कंबल बनाने वाले नए काम के बारे में बताता है. यह सुनकर मीरा नाराज हो जाती है और साफ कह देती है कि वह किसी भी कीमत पर हर्ष और अनु को सफल नहीं होने देगी.  मीरा के कहने पर रघु एक खतरनाक कदम उठाता है. वह उन कंबलों से भरे बॉक्स में आग लगा देता है. आग सबसे पहले अनु देखती है और तुरंत सबको आवाज लगाकर अलर्ट करती है. माहौल अचानक अफरा-तफरी में बदल जाता है. वहीं, फोन पर मौजूद आर्य को भी कुछ गड़बड़ का अंदाजा हो जाता है और वह परेशान हो जाता है. 

जानें पिछले एपिसोड में क्या दिखाया गया 

तुम से तुम तक के पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि कई मुश्किलों के बाद भी अनु हार नहीं मानती और हर्ष के लिए एक नया रास्ता निकालती है. वह सस्ती साड़ियों को कंबल में बदलने का काम शुरू करती है और आसपास की महिलाओं को भी इसमें शामिल कर लेती है. धीरे-धीरे यह एक छोटा ग्रुप बन जाता है, जहां सब मिलकर काम करते हैं. इस बीच हर्ष में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलता है. पैसे बांटने की जिम्मेदारी मिलने पर वह शांत तरीके से सबकी बात सुनकर सही फैसला करता है. वहीं, आर्य और अनु के बीच एक प्यारा सा रोमांटिक पल भी आता है, जब आर्य मजाक में कंबल लेकर भागता है और अनु उसे पकड़ने दौड़ती है. 

यह भी पढ़ेंKSBKBT 2: नकुल का सरेंडर, कोर्ट में आया चौंकाने वाला मोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >