TRP Report Week 41: टॉप 5 की रेस से बाहर हुआ गुम है किसी के प्यार में, बिग बॉस की हालत टाइट, ये हैं नंबर 1 शो

TRP Report Week 41: इस वीक की टीआरपी लिस्ट आ गई है. जिसमें हर हफ्ते की तरह इस बार भी अनुपमा ने ही बाजी मारी है. इसके अलावा दर्शकों को अभीरा और दादीसा का ड्रामा भी काफी पसंद आया. इसलिए तो ये दूसरे नंबर पर अपना दबदबा बनाए हुए है.

TRP Report Week 41: टीआरपी रिपोर्ट का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इस रेटिंग से पता चलता है कि कौन सा शो दर्शकों को पसंद आ रहा है और किसकी कहानी में अभी और ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है. जहां हर वीक की तरह इस बार भी ऑडियंस पर अनुपमा का जादू चला और ये नंबर वन पॉजिशन हासिल करने में कामयाब हो गया. वहीं अभीरा और अरमान की प्रेग्नेंसी ने भी खूब रेटिंग्स बटौरी और ये दूसरे नंबर पर अपना दबदबा बरकरार रखे हुए है. गुम है किसी के प्यार में को तगड़ा झटका लगा है.

अनुपमा को मिली कितनी रेटिंग

रूपाली गांगुली टीआरपी क्वीन हैं. उनका शो अनुपमा पिछले कुछ सालों से नंबर वन पर बना हुआ है. वीक 41 में अनुपमा 2.3 की टीआरपी रेटिंग हासिल करने में कामयाब रही. भले ही शो में लीप आ गया है और गौरव खन्ना उर्फ ​​अनुज कपाड़िया गायब हैं, लेकिन शो अपनी टीआरपी बरकरार रखे हुए है. सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा और निधि शाह जैसे सितारों ने भी शो छोड़ दिया है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है है. बताया जा रहा है कि शो की पहुंच 3.4 और टीवीआर 2.1 है. वर्तमान में, कहानी अभीरा की प्रेग्नेंसी पर चल रही है. जहां डॉक्टर्स ने कहा है कि अगर वह इस बच्चे को रखती हैं, तो उनकी जान को खतरा हो सकता है.

उड़ने की आशा

नेहा हरसोरा और कंवर ढिल्लों स्टारर ‘उड़ने की आशा’ ने इस हफ्ते तीसरा स्थान हासिल किया है. शो की टीवीआर 2.1 है जबकि आरसीएच 3.2 है. सैली और सचिन की प्रेम कहानी लोगों के बीच हिट हो गई है.

झनक

मैजिक मोमेंट्स मोशन पिक्चर्स की ओर से निर्मित टीवी सीरियल झनक में हिबा नवाब और कृशाल आहूजा मुख्य भूमिका में हैं. यह बंगाली सीरियल जोल नुपुर का हिंदी रीमेक है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शो को टीवीआर रेटिंग 2.1 और आरसीएच 3.3 मिली है.

Also Read- Anupama: स्मृति ईरानी ने लीप के बाद शो में वापसी करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये न्यूज एकदम…

एडवोकेट अंजलि अवस्थी

एडवोकेट अंजलि अवस्थी टीआरपी लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. इसे टीवीआर रेटिंग 2.0 जबकि इसकी आरसीएच 3.2 मिली है. हाल ही में शो में तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा की एंट्री हुई है. वे वकील की भूमिका में नजर आएंगे.

गुम है किसी के प्यार में

भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज स्टारर शो गुम है किसी के प्यार में टॉप 5 से बाहर निकल गया है. मेकर्स के लिए ये तगड़ा झटका है. वीक 41 में शो को 2.0 की रेटिंग मिली.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को अबॉर्शन कराने की सलाह देगा डॉक्टर, अरमान को नहीं है कुछ भी पता

जानें अन्य शोज की रैंकिंग

मंगल लक्ष्मी शो छठे नंबर पर है. कहानी दो बहनों की है, जिसमें दीपिका सिंह अहम भूमिका में नजर आ रही हैं. सातवें नंबर पर शिव शक्ति तप त्याग तांडव है. शो को 1.6 की रेटिंग मिली है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा नौवें स्थान पर है. दिलीप जोशी के शो की टीआरपी रैंकिंग में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. 6 अक्टूबर से शुरू हुए सलमान खान के बिग बॉस 18 ने टीआरपी चार्ट पर काफी धीमी शुरुआत की. इस हफ्ते यह 1.5 रेटिंग के साथ दसवें स्थान पर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >