TRP Report Week 35: तारक मेहता का उल्टा चश्मा से लेकर अनुपमा तक, जानें किस नंबर पर रहा आपका पंसदीदा शो, देखें लिस्ट

TRP Report Week 35: आज गुरुवार है और इस वीक की टीआरपी रिपोर्ट फाइनली आ गई है. हर हफ्ते की तरह इस बार भी रूपाली गांगुली के शो अनुपमा ने बाजी मार ली है. वहीं स्मृति ईरानी का शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को तगड़ा झटका लगा है. इधर तारक मेहता का उल्टा चश्मा की रेटिंग में भी बड़ा उछाल आया. आइये जानते हैं टॉप 10 में किसने जगह बनाई.

TRP Report Week 35: टीआरपी रिपोर्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस वीक जिस शो ने बाजी मारी है, वह कोई और नहीं बल्कि रूपाली गांगुली का सीरियल अनुपमा है. वहीं स्मृति ईरानी के क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को तगड़ा झटका लगा है. इसकी रेटिंग गिर गई है. आइये जानते हैं टॉप 10 में किसने जगह बनाई.

अनुपमा

अद्रिजा रॉय, रूपाली गांगुली और शिवम खजूरिया स्टारर अनुपमा हर हफ्ते की तरह इस वीक भी टॉप 1 में अपनी जगह बनाए हुए है. इस बार इसकी रेटिंग 2.2 है. लेटेस्ट एपिसोड में बड़ा ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां अनुपमा ने राही को ताल से ताल डांस प्रतियोगिता में हरा दिया. हालांकि अब उसकी आंखों की रोशनी चली जाएगी.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

पिछले हफ्ते पिछड़ने के बाद, लंबे समय से पसंदीदा शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने वापसी करते हुए टीआरपी चार्ट पर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. 2.0 रेटिंग के साथ, इस शो ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को पीछे छोड़ दिया.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित की ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने इस हफ्ते तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है. इस वीक इसे 1.9 रेटिंग मिली है.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

स्मृति ईरानी का शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 पिछले वीक में दूसरे नंबर पर था. हालांकि इस वीक यह गिरकर चौथे नंबर पर आ गई है. इसे 1.8 रेटिंग मिली है.

तुम से तुम तक

निहारिका चौकसे और शरद केलकर स्टारर ‘तुम से तुम तक’ ने एक बार फिर टॉप 5 की दौड़ में जगह बना ली है और कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा के ‘उड़ने की आशा’ को पछाड़ दिया. इस शो को इस वीक 1.7 रेटिंग मिली है.

इन शोज की क्या रही स्थिति

‘उड़ने की आशा’ और ‘मंगल लक्ष्मी-लक्ष्मी का सफर’ की रेटिंग में इस हफ्ते भारी गिरावट आई है. ‘उड़ने की आशा’ को पिछले हफ्ते 1.8 रेटिंग मिले थे और इस हफ्ते 1.6 अंक मिले हैं. वहीं, ‘मंगल लक्ष्मी-लक्ष्मी का सफर’ को इस हफ्ते भी 1.2 रेटिंग मिले हैं, यह शो 14वें स्थान से गिरकर 12वें स्थान पर आ गया. अरिजीत तनेजा और रिया शर्मा स्टारर ‘झनक’ की रेटिंग में भी भारी गिरावट आई है और यह शो इस वीक 15वें स्थान पर आ गया है. अदनान खान और आयशा सिंह के ‘मन्नत’ की रेटिंग में बढ़ोतरी हुई है और यह पिछले हफ्ते के 19वें स्थान से उछलकर 16वें स्थान पर आ गया है.

यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई ये धमाकेदार फिल्में-वेब सीरीज, मिस न करें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >