TRP Report Week 2: अनुपमा में प्रेम की फैमिली की एंट्री ने बटोरे दर्शक, उड़ने की आशा की हालत खराब, जानें टॉप 5

TRP Report Week 2: इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट आ गई है. इस वीक अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, गुम है किसी के प्यार में कड़ी टक्कर देखने को मिले. नंबर एक पर कौन सा शो है, ये आपको बताते हैं.

TRP Report Week 2: बार्क ने साल 2025 के दूसरे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है. इस हफ्ते टॉप 5 की लिस्ट में एक बार फिर से अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, गुम है किसी के प्यार में, झनक, उड़ने की आशा ने जगह बनाई है. इस हफ्ते अनुपमा नंबर एक के स्थान पर अपनी जगह बनाने में नाकामयाब रही. चलिए आपको बताते हैं नंबर वन पर किस शो ने जगह बनाई और उसे कितनी रेटिंग मिली है.

Udne Ki Aasha

कंवर ढिल्लन और नेहा हरसोरा स्टारर उड़ने की आशा कई हफ्तों से टीआरपी लिस्ट में नंबर एक पर बना हुआ है. उसने अनुपमा को पीछे छोड़ दिया है. सायली और सचिन की केमेस्ट्री लोगों को बहुत पसंद है. शो को 2.5 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.

Anupama

रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा ने टीआरपी लिस्ट में दमदार वापसी की. इस हफ्ते सीरियल लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. मेकर्स ने कोठारी परिवार की एंट्री करवाई है, जो प्रेम का परिवार है. शो को इस हफ्ते 2.4 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

‘गुम है किसी के प्यार में’ इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. शो में भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज है. हालांकि शो में जल्द ही लीप आएगा. शो को 2.3 रेटिंग मिली है. इन दिनों सीरियल में दिखाया जा रहा है कि सवी से रजत को प्यार हो गया है. वह उसे आईपीएस बनने के लिए मोटिवेट करता है. सवी फिर से अपनी पढ़ाई शुरू कर देती है.

Advocate Anjali Awashthi

श्रीतमा मित्रा और अंकित रायजादा स्टारर सीरियल एडवोकेट अंजलि अवस्थी हर बार टीआरपी लिस्ट में रहता है. शो को 2.3 रेटिंग मिली है. शो का लेटेस्ट ट्रैक काफी दिलचस्प हो गया है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

राजन शाही का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इस हफ्ते पांचवें नंबर पर है. शो में दिखाया जा रहा है कि विद्या जेल से बाहर आ चुकी है. अभीरा और अरमान अलग हो गए है. अभीरा उसे मनाने की कोशिश करती है, लेकिन अरमान उसकी बात नहीं सुनता.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने टीआरपी लिस्ट में बनाई जगह

टीआरपी लिस्ट में तारक मेहता का उल्टा चश्मा छठे स्थान पर है और सातवें नंबर पर मंगल लक्ष्मी है. झनक इस हफ्ते आठवें स्थान पर आ गया है और मन्नत और नौवें स्थान पर और परिणीति दसवें नंबर पर है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपने पैरों पर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा अभीर, विद्या की एक गलती से होगी उसकी ऐसी हाल

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस का ये शख्स करेगा अभीर का एक्सीडेंट, जिंदगी-मौत की जं��� लड़ रहा अभीरा का भाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >