TRP Report Week 18: उड़ने की आशा को इस शो ने नंबर 1 से उतारा, अनुपमा की बल्ले-बल्ले, जानें टॉप 10 शोज का हाल

TRP Report Week 18: इस वीक का टीआरपी रिपोर्ट फाइनली आ गया है और जिस शो ने नंबर वन पॉजिशन के लिए बाजी मारी है, वह उड़ने की आशा नहीं बल्कि रूपाली गांगुली का शो अनुपमा है. आइये जानते हैं टॉप 10 में किन शोज ने बाजी मारी.

TRP Report Week 18: टीआरपी रिपोर्ट का फैंस के साथ साथ मेकर्स को बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इसी से पता चलता है कि शो का नया ट्रैक कितना एंटरटेनिंग है. जहां कई वीक से उड़ने की आशा टॉप स्पॉट पर बना हुआ था. ऐसे में इस हफ्ते रूपाली गांगुली के शो ने बाजी मारी और नंबर वन पॉजिशन अपने नाम कर लिया. आइये जानते हैं टॉप 10 में किन शोज ने जगह बनाई है.

अनुपमा

अनुपमा कई वीक से टॉप पर आने की कोशिश कर रही थी. मेकर्स भी ट्रैक में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न ला रहे थे. ऐसे में 18वें हफ्ते में शो टॉप पॉजिशन स्पॉट पर आने में कामयाब हुआ. इस हफ्ते इसकी रेटिंग 1.8 है.

उड़ने की आशा

कंवर ढिल्लन और नेहा हरसोरा स्टारर, उड़ने की आशा इस हफ्ते दूसरे नंबर पर है. लगता है अनुपमा का ट्रैक इस बार दर्शकों को ज्यादा एंटरटेनिंग लगा. हालांकि इसकी रेटिंग भी 1.8 ही है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है

रेटिंग में गिरावट का सामना करते हुए ये रिश्ता क्या कहलाता है तीसरे स्थान पर है. इसे 1.6 रेटिंग मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो में जल्द ही लीप आने वाला है. जिसके बाद कई स्टार्स की पत्ता कटेगा और अभीरा-अरमान हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो जाएंगे.

जादू तेरी नजर

जैन इबाद खान और खुशी दुबे का मोस्ट अवेटेड शो कई हफ्ते से चौथे नंबर पर बना हुआ है. इस हफ्ते इसकी टीआरपी रेटिंग 1.5 है. सुपरनैचुरल शो सबसे लंबे समय चल रहे सीरियल को कड़ी टक्कर दे रहा है.

इन शोज ने टॉप 10 में बनाई जगह

लक्ष्मी का सफर इस वीक पांचवें नंबर पर है. वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दर्शकों में भारी गिरावट देखी गई और यह छठे नंबर पर आ गया. लीगल ड्रामा एडवोकेट अंजलि अवस्थी और फैमिली ड्रामा मंगल लक्ष्मी में क्रमशः सातवें और आठवें स्थान पर आ गए हैं. दूसरी ओर, लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 नौवें नंबर पर बना हुआ है. झनक, जिसमें लीप आने वाला है, वह इस वीक दसवें नंबर पर है.

यह भी पढ़ें- Jaat की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बॉर्डर 2 नहीं OTT फिल्म में नजर आएंगे सनी देओल, मचाएंगे तबाही

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >