TRP Report: टीआरपी लिस्ट की रैंकिंग फाइनली सामने आ गई है. प्रिया ठाकुर और अभिषेक शर्मा के शो ‘वसुधा’ लगातार दूसरे हफ्ते नंबर वन पर अपना दबदबा कायम रखे हुए है. इसकी रेटिंग 1.9 पॉइंट्स है.
तुम से तुम तक
निहारिका चौकसे और शरद मल्होत्रा के सीरियल ‘तुम से तुम तक’ दूसरे नंबर पर है. इसे 1.8 रेटिंग मिली है. शो ने गंगा माई की बेटियां’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को पछाड़ दिया.
गंगा माई की बेटियां
अमनदीप सिद्धू और शीजान खान का शो ‘गंगा माई की बेटियां’ भले ही इस हफ्ते तीसरे नंबर पर खिसक गया हो, लेकिन शो की रेटिंग जरूर बढ़ी है. जहां पिछले हफ्ते ये 1.7 पर था, इस वीक 1.8 पर पहुंच गया है.
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
स्मृति ईरानी के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की रेटिंग पिछले कुछ हफ्तों से लगातार गिर रही है. इस हफ्ते तो और भी नीचे गिरकर यह 1.7 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर आ गया है. एक समय यह सीरियल टॉप पर राज करता था.
अनुपमा
रूपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ की हालत भी टाइट है. यह ऊपर उठ ही नहीं पा रही है. इस वीक भी पांचवें नंबर पर है. रेटिंग में और गिरावट आई है और पिछले हफ्ते यह 1.6 पर थी, इस बार 1.5 हासिल किए है. सीरियल की मौजूदा कहानी अनु और राही के बीच उनके अपने-अपने कैफे को लेकर चल रही प्रतिस्पर्धा के इर्द-गिर्द घूमती है.
ये शोज हैं टॉप 5 से बाहर
नागिन 7 की रेटिंग में काफी उछाल आया है और पिछले हफ्ते 1.3 पॉइंट्स के साथ ये 10वें स्थान पर था, लेकिन इस वीक कहानी को दर्शकों ने पसंद किया और ये 1.6 रेटिंग के साथ छठे स्थान पर पहुंच गया. ये रिश्ता क्या कहलाता है, 1.3 पॉइंट्स के साथ 9वें नंबर पर खिसक गया है. लाफ्टर शेफ्स 3 की रेटिंग में काफी सुधार हुआ है और पिछले हफ्ते 1.3 अंकों के साथ 11वें स्थान से इस हफ्ते 1.4 अंकों के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गया है.
यह भी पढ़ें- Peddi Twitter Review: राम चरण की ‘पेड्डी’ दर्शकों को पसंद आई या नहीं? सामने आए रिव्यू
