TRP Report: टॉप पर फिर से अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है को इस शो ने छोड़ा पीछा, देखें लिस्ट

TRP Report: साल 2024 के 10वें सप्ताह की टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है. इस हफ्ते रैंक में थोड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. चलिए आपको बताते हैं किसने बाजी मारी.

एक बार फिर से अनुपमा टॉप पर है. शो को 2.6 की रेटिंग मिली है. शो में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा को चोरी के इल्जाम में पुलिस गिरफ्तार कर लेती है और वो जेल चली जाती है. हालांकि उसकी बेल हो चुकी है और तोशू की सच्चाई सामने आ गई है.

Ghum hai kisikey pyaar meiin

‘गुम है किसी के प्यार में’ टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. शो को 2.3 रेटिंग मिली है. शो में दिखाया जा रहा है कि सवी को सुरेखा मेहंदी लगाने के लिए कहेगी, लेकिन वो नहीं लगाएगी. इस बात पर ईशान अपसेट हो जाएगा.

Jhanak

कुछ महीने पहले शुरू हुआ टीवी शो झनक इस बार टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गया है. सीरियल ने ये रिश्ता क्या कहलाता है को पीछे छोड़ दिया है. शो को 2.3 रेटिंग मिली है.

Yeh rishta kya kehlata hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है को इस वीक 2.2 रेटिंग मिली है. शो तीसरे स्थान से गिरकर चौथे पर आ गया है. शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि इसमें रोहित की वापसी होगी. रोहित के आने से शो में नया ट्विस्ट आएगा.

Pandya store

पंड्या स्टोर टीआरपी लिस्ट में लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है. शो को 1.8 रेटिंग मिली है. हर बार शो 5वें नंबर पर है. शो के आने वाले एपिसोड में चौंकाने वाला ट्विस्ट आएगा.

Shiv Shakti: Tap Tyaag Taandav

शिव शक्ति: ताप त्याग तांडव पिछले हफ्ते टीआरपी लिस्ट में दसवें नंबर पर था. इस बार शो छठे नंबर पर है और सीरियल को 1.8 रेटिंग मिली है.

Imlie

अद्रिजा रॉय और साई केतन राव स्टारर सीरियल इमली को 1.7 मिलियन इंप्रेशन मिले है. सीरियल में दोबारा से केतन राव की एंट्री हुई है. शो इस हफ्ते 7वें नंबर पर है.

Baatein kuch ankahee si 

मोहित मलिक और सयाली सालुंखे स्टारर बातें कुछ अनकही सी ऑफ एयर हो चुका है. शो अब खत्म हो चुका है और इसके पिछले एपिसोड को दर्शकों द्वारा पसंद किया गया है. इसे 1.7 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं और ये 8वें नंबर पर है.

Teri meri doriyaann

हिमांशी पाराशर और विजयेंद्र कुमेरिया स्टारर तेरी मेरी डोरियां को 1.7 रेटिंग मिली है. शो 9वें नंबर पर है. शो में दिखाया जा रहा है कि अंगद और साहिबा, सीरत के चंगुल से छूट चुकी है. साहिबा मां बनने वाली है.

Taarak mehta ka ooltah chashmah

तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीआरपी लिस्ट में दसवें नंबर पर है. सीरियल 15 साल से दर्शकों को एंटरटेन कर रही है. इसे 1.7 रेटिंग मिली है.

TRP Report: ‘अनुपमा’ की बादशाहत कायम, जानिए इस बार किन शोज ने टॉप 10 में मारी बाजी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >