त्रिशा कृष्णन ने विजय थलापति को किया अनफॉलो? बर्थडे भी नहीं किया विश

Trisha Krishnan Unfollows Thalapathy Vijay: विजय थलापति के 52वें बर्थडे पर त्रिशा कृष्णन ने उन्हें बर्थडे विश नहीं किया. साथ ही दोनों ने इंस्टाग्राम पर भी एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया.

Trisha Krishnan Unfollows Thalapathy Vijay: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े सितारे त्रिशा कृष्णन और विजय थलापति एक बार फिर सोशल मीडिया पर लाइमलाइट बटोर रहे हैं. इस बार चर्चा की शुरुआत विजय के जन्मदिन से हुई. 22 जून को अभिनेता ने अपना 52वां जन्मदिन मनाया, लेकिन फैंस की नजर इस बात पर टिक गई कि त्रिशा ने उन्हें सोशल मीडिया पर कोई बर्थडे विश नहीं किया. पहले कई मौकों पर वह विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देती नजर आई थीं.

Trisha-Vijay Unfollowed On Instagram: त्रिशा और विजय ने इंस्टाग्राम पर किया एक दूसरे को अनफॉलो

इसके अलावा जब नेटिजन्स ने दोनों स्टार्स का इंस्टाग्राम देखा, तो पता चला कि त्रिशा और विजय ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इस न्यूज ने सनसनी मचा दी. कई यूजर्स का मानना है कि क्या दोनों का ब्रेकअप हो गया है. हालांकि ऑफिशियल तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है. यह भी स्पष्ट नहीं है कि दोनों कलाकार पहले इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करते थे या नहीं.

Trisha dont follow thalapathy vijay

यह भी पढ़ें- सेट पर इज्जत नहीं, 90 दिनों बाद पेमेंट, फ्री में काम करवाने की कोशिश… कैरेक्टर आर्टिस्ट्स ने खोला बॉलीवुड का काला सच

Trisha Past Birthday Wishes For Vijay: पहले कुछ इस तरह त्रिशा ने विजय को किया था बर्थडे विश

2025 में, त्रिशा ने विजय को बेहद स्पेशल स्टाइल में बर्थडे विश किया था. फोटो में एक्टर अपने कुत्ते को खेला रहे थे. इसके कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा था, “जन्मदिन मुबारक हो सबसे अच्छे.” एक साल पहले, उन्होंने अभिनेता के साथ लिफ्ट में ली गई सेल्फी पोस्ट की थी और लिखा था, “तूफान की शांति, तूफान की शांति! आगे और भी कई उपलब्धियां हासिल करने के लिए.”

Trisha And Vijay FIlms: त्रिशा और विजय ने इन फिल्मों में किया है काम

त्रिशा और विजय ने पहली बार साल 2004 में धरानी की ओर से निर्देशित ब्लॉकबस्टर घिल्ली में साथ काम किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही और विजय और तृषा तमिल सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक बन गए. बाद में वे तिरुपाची, आथी और कुरुवी जैसी फिल्मों में फिर से साथ नजर आए. लगभग 14 वर्षों के बाद, विजय और तृषा लोकेश कनगराज की फिल्म ‘लियो’ में एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आए.

यह भी पढ़ें- ‘ऑब्सेशन’ और ‘राज’ में क्या है कनेक्शन? विक्रम भट्ट ने किया दिलचस्प खुलासा

यह भी पढ़ें- फिल्म सेट पर A, B और C कैटेगरी का खेल, लीड एक्टर्स को 4 वैनिटी… जूनियर को टेंट भी नसीब नहीं, बी-टाउन का कड़वा सच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >