Tripti Dimri: इन बिग बजट मूवीज में नजर आएंगी तृप्ति डिमरी, पॉपुलैरिटी में इन स्टार किड्स को छोड़ा पीछे

Tripti Dimri: तृप्ति डिमरी आज अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस की खूबसूती के करोड़ों फैंस है. उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. आईये जानते हैं अभिनेत्री के बारे में कुछ अनकहीं किस्से...

Tripti Dimri: साल 1994 में उत्तराखंड के गढ़वाल में जन्मी तृप्ति डिमरी आज बॉलीवुड में जाने वाले कुछ बड़े नामों में से एक हैं. तृप्ति ने अपने करियर की शुरुआत साल 2017 में आई फिल्म ‘पोस्टर बॉयज’ से की थी. उन्हें अपना पहला लीड रोल 2018 में आई फिल्म ‘लैला मजनू’ में मिला था. साजिद अली की ओर से निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अविनाश तिवारी नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, पर दोनों ही अभिनेताओं के उम्दा अभिनय की सराहना सभी ने की. तृप्ति को एक अभिनेत्री के रूप में असली पहचान साल 2020 में फिल्म ‘बुलबुल’ से मिली, जो एक पीरियड फिल्म थी, जहां उनके साथ एक बार फिर अविनाश तिवारी नजर आए थे. इस फिल्म ने तृप्ति डिमरी को बड़ी अभिनेत्रियों की कतार में लाकर खड़ा कर दिया. साल 2022 में आई फिल्म ‘कला’ ने तो तृप्ति को एक अभिनेत्री के रूप में स्थापित कर दिया.


फिल्म ‘एनिमल’ की “भाभी 2” से मिली घर-घर में पहचान
एक आउटसाइडर होने की वजह से तृप्ति को शुरू से ही बॉलीवुड में साइडलाइन किया गया है. इतने दमदार रोल करने के बाद भी अभिनेत्री को वो फेम और नाम नहीं मिला जो एक स्टारकिड को बिना किसी मूवी के मिल जाता है. साल 2023 में आई फिल्म ‘एनिमल’ में अभिनेत्री के किरदार जोया (भाभी 2) को बहुत पसंद किया गया. रणबीर के साथ उनकी केमिस्ट्री ने फिल्म की लीड रश्मिका तक की लाइमलाइट छीन ली. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की.

Read Also- धड़क 2 से लेकर एनिमल पार्क तक… तृप्ति डिमरी की इन अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट फटाफट जान लें

Read Also- Bhool Bhulaiyaa 3 से कार्तिक आर्यन का पहला लुक आया सामने, लाल बिंदी और काजल लगाए बेहद हसीन दिखीं तृप्ति डिमरी

Read Also- Aashiqui 3 में तृप्ति डिमरी संग रोमांस करने पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम दोनों साथ में बिल्कुल…

इन स्टार किड्स को पीछे छोड़कर IMDb की सबसे लोकप्रिय भारतीय सेलिब्रिटी बन गई तृप्ति डिमरी

तृप्ति डिमरी ने रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद देश की नई सेंसेशन बन गई हैं. हाल ही में, अभिनेत्री IMDb के ‘Popular Indian Celebrities Feature’ के वीकिली एडिशन में सबसे ‘लोकप्रिय भारतीय सेलिब्रिटी’ बन गई हैं. तृप्ति ने स्टार किड्स सुहाना खान और खुशी कपूर को भी पीछे छोड़ दिया है, जो लिस्ट में 7वें और 8वें स्थान पर हैं. सुहाना खान और खुशी कपूर ने साल 2023 में आई जोया अख्तर की फिल्म “द आर्चीज” से डेब्यू किया था.


तृप्ति डिमरी आने वाले समय में चार बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी

  • ‘बैड न्यूज’ – तृप्ति डिमरी इस फिल्म में विक्की कौशल और एमी विर्क के साथ नजर आएंगी. यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस की है और काफी बड़े पैमाने पर बनाई गई है. यह फिल्म 19 जुलाई को रिलीज होने वाली है.
  • ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ – तृप्ति की यह फिल्म राजकुमार राव के साथ बनाई जा रही है. इसकी रिलीज डेट 11 अक्टूबर 2024 रखी गई है.
  • ‘भूल भुलैया 3’- इस फिल्म में विद्या बालन की री-एंट्री के साथ-साथ तृप्ति डिमरी भी नजर आएंगी. फिल्म की काफी हद तक शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है.
  • ‘धड़क 2’ – हाल ही में तृप्ति की एक और फिल्म की घोषणा हुई है, जिसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे. यह फिल्म 2018 में आई ‘धड़क’ का सीक्वल है.
  • इसके अलावा, तृप्ति डिमरी ‘एनिमल 2’ में भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. इन सभी प्रोजेक्ट्स से यह साफ है कि तृप्ति डिमरी आने वाले समय में बॉलीवुड में एक बड़ा नाम बनकर उभरने वाली हैं.

रिपोर्ट- साहित शर्मा

Read Also- Dhadak 2 में सिद्धांत चतुर्वेदी इस एक्ट्रेस संग लड़ाएंगे इश्क, करण जौहर ने धमाकेदार टीजर किया रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >