Toxic: Box Office Collection Day 4: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में बनी हुई है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म की कहानी, किरदारों को लेकर भी सोशल मीडिया पर घमासान मचा हुआ है. फिल्म की ट्रॉल्लिंग के बावजूद लोग थिएटर में सीट भर रहे है. हालांकि, इन आलोचनाओं का फिल्म की कमाई पर अब तक पूरी तरह असर नहीं दिखा है. चौथे दिन फिल्म ने दुनियाभर में 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.
Toxic Box Office Collection Day 4: चौथे दिन इतनी रही ‘टॉक्सिक’ की कमाई
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के चौथे दिन भारत में करीब 24.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. फिल्म को शनिवार को देशभर में 17,612 शो मिले थे. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 190.45 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 227.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
फिल्म की रोजाना कमाई पर नजर डालें तो ओपनिंग डे पर ‘टॉक्सिक’ ने जबरदस्त शुरुआत की थी. 26 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन भारत में 101.10 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी। इसके बाद दूसरे और तीसरे दिन कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली. चौथे दिन भी कमाई में पिछले दिन के मुकाबले गिरावट रही.
Toxic Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड 254 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
भारत में कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी होने के बावजूद फिल्म का ग्लोबल प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है. चौथे दिन के बाद ‘टॉक्सिक’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 254.75 करोड़ रुपये हो गया है. इस आंकड़े के साथ फिल्म ने दुनियाभर में 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.
फिल्म के हिंदी और कन्नड़ वर्जन को खास तौर पर दर्शक मिल रहे हैं. चौथे दिन कन्नड़ वर्जन की ऑक्यूपेंसी करीब 47 फीसदी रही, जबकि हिंदी वर्जन की ऑक्यूपेंसी 26 फीसदी के आसपास दर्ज की गई.
Toxic Mixed Reaction From Public: ‘टॉक्सिक’ को मिल रहा है मिला-जुला रिस्पॉन्स
गीतू मोहनदास की फिल्म टॉक्सिक ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई के बावजूद सोशल मीडिया पर ट्रॉल्लिंग फेस कर रहीं है. कुछ दर्शकों ने यश की स्क्रीन प्रेजेंस, एक्शन और फिल्म के विजुअल्स की तारीफ की है. वहीं, कुछ लोगों को फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले, लंबाई और इस फीमेल कैरेक्टर्स के चित्रण को लेकर भी ट्रोल हुई है. इसके बावजूद यश के फैंस फिल्म को सपोर्ट कर रहे हैं और इसे बड़े पर्दे पर देखने की अपील कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Toxic को मिल रहे नेगेटिव रिव्यू के बीच यश के सपोर्ट में आए ये 2 स्टार्स, बोले- हमने वो फिल्म बनाई जो बनाना चाहते थे
Rishabh Shetty Supported Yash's Toxic: ऋषभ शेट्टी ने किया यश की फिल्म का समर्थन
‘टॉक्सिक’ को लेकर चल रही आलोचनाओं के बीच अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने यश और फिल्म की टीम का समर्थन किया। उन्होंने फिल्म को एक अलग तरह का प्रयोग बताते हुए यश के किरदार और उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ की.
ऋषभ ने यह भी कहा कि किसी कलाकार के लिए किसी किरदार को पूरी तरह अपनाकर पर्दे पर उतारना आसान नहीं होता. उन्होंने यश की कोशिश और कन्नड़ सिनेमा को ग्लोबल स्तर तक पहुंचाने के प्रयास की भी सराहना की.
Now All Eyes on Toxic 300 Crore: अब 300 करोड़ के आंकड़े पर नजर
चार दिनों में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई के बाद अब ‘टॉक्सिक’ की नजर 300 करोड़ के आंकड़े पर है.हालांकि, फिल्म की रोजाना कमाई में गिरावट को देखते हुए आने वाले दिनों का प्रदर्शन काफी अहम होगा. वीकेंड और अगले सप्ताह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक कितना खींच पाती है, इसी से इसके बॉक्स ऑफिस सफर की दिशा तय होगी.
यह भी पढ़ें: Toxic Day 3: रक्षाबंधन पर टॉक्सिक पास हुई या फेल, कलेक्शन देख पकड़ लेंगे माथा
