TMKOC: ‘जेठालाल…वजन कम हो गया?’ जब PM मोदी ने दिलीप जोशी को देखकर पूछा था ये सवाल, जानें पूरा किस्सा

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने पीएम मोदी संग अपनी मुलाकात के बारे में बताया. एक्टर ने बताया कि जब वह उमसे मिले तो पीएम मोदी ने उनसे एक सवाल पूछा था.

Dilip Joshi on Narendra Modi: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम जेठालाल यानी दिलीप जोशी को आज कौन नहीं जानता. दिलीप को फैंस अब इस किरदार से पहचानते हैं और उनके बोलने के तरीके के फैन है. जिस अंदाज में एक्टर डायलॉग डिलीवरी करते हैं, उसने देखने में दर्शकों को काफी मजा आता है. इस बीच एक्टर ने पीएम नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक किस्सा बताया, जिसे शायद ही आप जानते होंगे.

दिलीप जोशी ने बताया पीएम मोदी से जुड़ा ये किस्सा

दरअसल, दिलीप जोशी ने पीएम मोदी से जुड़ा एक किस्सा बताया. एक्टर का एक वीडियो सामने आया है, जिसे ‘मोदी स्टोरी नाम के पेज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. वीडियो में एक्टर बताते हैं कि पीएम मोदी से उनकी मुलाकात साल 2011 में हुई थी. उस समय नरेंद्र मोदी पीएम महीं बने थे और गुजरात के सीएम थे. उनकी मुलाकात एक कार्यक्रम में हुआ था, जिसमें एक्टर ने परफॉर्म किया था. उस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी सारे कलाकारों से मिले थे.

दिलीप जोशी ने की पीएम मोदी की तारीफ

दिलीप जोशी ने आगे बताया कि उनकी मुलाकात साल 2011 में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी से हुई. इस दौरान एक्टर ने अपना थोड़ा वजन कम किया था और ये पीएम मोदी ने नोटिस कर लिया. जैसे ही पीएम मोदी स्टेज पर उनसे मिले, उन्होंने फटाक से एक्टर से पूछ लिया कि, जेठालाल, वजन ओछु कर्यु छे. एक्टर ने बताया कि उनकी मेमोरी कितनी तेज थी क्योंकि उन्हें याद था कि मैं दो साल पहले मैंने अपना वजन बढ़ाया था. मेरे लिए ये देखना काफी उत्साहवर्धक था पीएम मोदी जो हजारों लोगों से मिलते हैं, उन्हें हमारी पुरानी बातें याद थी. बता दें कि शो 15 सालों से टीवी पर आ रहा है.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बॉस से ये लेटर मिलने पर डर से कांपे तारक मेहता, आने लगी इनकी याद

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में होगी इस किरदार की वापसी, तारक मेहता की मुश्किलें खत्म करने आएगा ये शख्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >