TMKOC Upcoming Twist: पेड़ पर फंसे चंपक चाचा, गोकुलधाम में मचा बवाल

TMKOC Upcoming Twist: गोकुलधाम में हड़कंप मचा हुआ है. चंपक चाचा पेड़ पर फंस गये हैं. टप्पू सेना और भिड़े चाचा जी को खोजने में परेशान हैं. ऊपर फंसे चाचा जी तक पानी पहुंचाने से लेकर उतारने तक जबरदस्त ड्रामा और कॉमेडी होगा. जानिए अपकमिंग एपिसोड का पूरा ट्विस्ट.

TMKOC Upcoming Twist: सब टीवी का सबसे पॉपुलर और लॉन्गेस्ट रनिंग सिटकॉम तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ सस्पेंस में डालने वाला है. गोकुलधाम सोसाइटी में हर दिन कोई न कोई नई मुसीबत आ ही जाती है और इस बार परेशानी खुद चंपक चाचा को लेकर खड़ी हो गई है. अचानक चाचा जी गायब हो जाते हैं और पूरे गोकुलधाम में हड़कंप मच जाता है.

चाचाजी को नीचे उतारने की कोशिश करता है टप्पू

एपिसोड में दिखाया जाता है कि चंपक चाचा दरअसल कहीं और नहीं, बल्कि एक पेड़ पर फंसे हुए हैं. सबसे पहले पोपटलाल उसी पेड़ के नीचे पहुंचता है, जहां चाचा जी ऊपर अटके हुए होते हैं. चाचा जी ऊपर से डाल फेंकते हैं, जिससे पोपटलाल को शक होता है. तभी उसे सच्चाई समझ आती है और वह तुरंत भिड़े और टप्पू सेना को बुला लेता है. चाचा जी को सही-सलामत देखकर सभी राहत की सांस लेते हैं, लेकिन असली परेशानी अब शुरू होती है. चंपक चाचा को पेड़ से नीचे उतारने का कोई रास्ता नजर नहीं आता. टप्पू खुद पेड़ पर चढ़कर उन्हें उतारने की कोशिश करता है, लेकिन फिसलकर नीचे गिर जाता है. ऊपर बैठे चाचा जी भूख और प्यास से बेहाल होने लगते हैं.

सभी गोकुलधामवासी पहुंचे चाचा जी के पास

टप्पू सेना पहले पानी की बोतल ऊपर फेंकने की कोशिश करती है, लेकिन बोतल चाचा जी के हाथ में लग जाती है और उन्हें चोट भी लगती है. इसके बाद बच्चे दिमाग लगाते हैं और किसी तरह चाचा जी तक पानी पहुंचाया जाता है. इसी बीच माधवी का फोन भिड़े के पास आता है. भिड़े जैसे ही बताता है कि चंपक चाचा पेड़ पर फंसे हैं, चाचा जी और ज्यादा झल्ला जाते हैं. आने वाले एपिसोड में अब्दुल समेत बाकी गोकुलधामवासी भी मौके पर पहुंचेंगे.

यह भी पढे़ं: YRKKH Maha Twist: तान्या की बातों से बढ़ी मायरा की टेंशन, शादी में एंट्री लेंगे किडनैपर्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >