TMKOC: 'दया बेन' की वापसी पर बड़ा खुलासा, जेनिफर मिस्त्री ने बताया पूरा सच

TMKOC: तारक मेहता शो में मिसेज सोढ़ी का किरदान निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री ने खुलासा किया कि दिशा वकानी अब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में वापसी नहीं करेंगी. इसको लेकर उन्होंने कई खुलासे किये हैं. जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा है?

TMKOC: टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में से एक तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर फैंस के बीच हमेशा एक सवाल बना रहता है, क्या दया भाभी यानी दिशा वकानी की वापसी होगी? अब इस पर शो की पूर्व कलाकार जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने बड़ा खुलासा कर दिया है. जेनिफर मिस्त्री, जिन्होंने शो में मिसेज सोढ़ी का किरदार निभाकर पहचान बनाई, अब इस शो का हिस्सा नहीं हैं. करीब 15 साल तक शो में काम करने के बाद उन्होंने 2023 में इसे अलविदा कह दिया था. शो छोड़ने के बाद से ही वह मेकर्स, खासकर असित कुमार मोदी को लेकर कई बार खुलकर अपनी बात रख चुकी हैं.

दया के लिए नई लड़की का हुआ था ऑडिशन

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जेनिफर ने साफ कहा कि दिशा वकानी अब शो में वापसी नहीं करेंगी. उन्होंने बताया कि बीच-बीच में उनकी वापसी को लेकर जो खबरें आती हैं, वो सिर्फ दर्शकों का ध्यान बनाए रखने की रणनीति है. जेनिफर ने यह भी खुलासा किया कि जब वह शो में थीं, तब दया भाभी के रोल के लिए एक नई लड़की का ऑडिशन लिया गया था. उस लड़की को करीब दो साल तक होल्ड पर रखा गया, मॉक शूट भी हुआ, लेकिन उम्र कम होने की वजह से उसे कास्ट नहीं किया गया.

दिशा के ससुराल वालों ने रखी शर्तें

उन्होंने आगे बताया कि 2021 में दिशा वकानी की वापसी लगभग तय हो गई थी. वह शूट शुरू करने के लिए तैयार थीं, कॉस्ट्यूम ट्रायल भी कर चुकी थीं, लेकिन आखिरी वक्त पर मामला बिगड़ गया और उनकी वापसी नहीं हो पाई. जेनिफर के मुताबिक, दिशा के ससुराल पक्ष की कुछ शर्तें थीं, जैसे देर रात शूटिंग नहीं करना, लंबे घंटे काम नहीं करना जिन्हें मेकर्स मानने को तैयार नहीं थे. यहां तक कि जेनिफर और सोनालिका जोशी ने सुझाव दिया था कि दिशा के घर पर ही शूट किया जाए, लेकिन इस पर भी सहमति नहीं बन पाई.

यह भी पढे़ं: सलमान खान की फिल्म में नयनतारा की एंट्री, 19 साल छोटी एक्ट्रेस संग करेंगे रोमांस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >