TMKOC के भिड़े ने गुरुचरण सिंह के लापता होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रार्थना कर रहा हूं कि…

Mandar Chandwadkar On Gurcharan Singh: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण सिंह के लापता होने पर हर कोई हैरान है. सभी को चिंता है कि आखिरकार एक्टर कहां चले गए हैं. अब सीरियल में भिड़े का किरदार निभाने वाले मंदार चंदवाडकर ने रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि बस उम्मीद और प्रार्थना कर रहा हूं कि सब ठीक हो.

Mandar Chandwadkar On Gurcharan Singh: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल, 2024 से लापता हैं. उन्हें हाल ही में दिल्ली पुलिस की जांच के तहत एक सीसीटीवी फुटेज में स्पॉट किया गया था. इस मामले में जांच चल रही है. अब गोकुलधाम सोसाइटी के भिड़े यानी मंदार चंदवादकर ने सोढ़ी के गुम होने पर रिएक्ट किया है.


भिड़े ने गुरुचरण के गुम होने पर किया रिएक्ट
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में आत्माराम तुकाराम भिड़े की भूमिका निभाने वाले मंदार चंदवादकर ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, “यह मेरे लिए भी वास्तव में आश्चर्यजनक है. वह दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा करते रहते हैं. आखिरी बार हम दिसंबर में दिलीप जोशी के बेटे की शादी में मिले थे. हमने साथ में अच्छा समय बिताया, लेकिन तब से हम संपर्क में नहीं हैं. बस उम्मीद और प्रार्थना कर रहा हूं कि सब ठीक हो.”

Read Also- गुरुचरण सिंह को फोन किया लेकिन उनका नंबर… सोढ़ी के लापता होने पर कंवलप्रीत सिंह ने जाहिर की चिंता

Read Also- Gurucharan Singh News: लापता होने से पहले बीमार थे गुरुचरण सिंह, दिल्ली पुलिस ने ऑफिशियल बयान किया जारी

Read Also- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गुरुचरण सिंह के लापता होने पर परेशान हुई जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, कहा- ये शॉकिंग है और…


जेनिफर मिस्त्री ने भी सोढ़ी के गुम होने पर की थी बात
इससे पहले तारक मेहता का उल्टा चश्मा में उनकी ऑन-स्क्रीन पत्नी रोशन सोढ़ी का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा था, ”हम एक साल से संपर्क में नहीं थे, लेकिन मैंने कल उन्हें कॉल करने की कोशिश की, उनका नंबर बंद था. मुझे नहीं पता कि शो की टीम मदद कर रही है या नहीं क्योंकि उनमें से कोई भी मेरे संपर्क में नहीं है. गुरचरण एक अच्छे इंसान थे, मुझे उम्मीद है कि वह सुरक्षित और स्वस्थ होंगे.”


गुरुचरण सिंह को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी किया था स्टेटमेंट
एएनआई के साथ हाल ही में बातचीत में, डीसीपी साउथ-वेस्ट दिल्ली रोहित मीना ने कहा, “गुरुचरण सिंह के परिवार ने हमारे पास शिकायत दर्ज कराई कि वह 22 अप्रैल को रात 8:30 बजे मुंबई के लिए रवाना हुए. तब से वह लापता है. मामला दर्ज कर लिया है और कई पहलुओं से जांच कर रहे हैं. उन्होंने कहा, हम फुटेज और तकनीकी जांच की तलाश कर रहे हैं और हमें कई महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं.” उन्होंने आगे कहा, ‘हमने आईपीसी की धारा 365 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.”

Read Also- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम गुरुचरण सिंह हुए लापता, पिता ने दर्ज करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >