The Traitors OTT Release: करण जौहर की सीक्रेट गेम शो इस ओटीटी पर देगी दस्तक, अभी नोट कर लें डेट

The Traitors OTT Release: रियालिटी शो द ट्रेटर्स से करण जौहर ने एक बार फिर ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने के लिए तैयार है. मोस्ट अवेटेड शो का फाइनली टीजर रिलीज हो गया है. यह दोस्ती और विश्वासघात पर आधारित है. आइये जानते हैं आप इसे कब और कहां देख सकते हैं.

The Traitors OTT Release: करण जौहर एक नए रियलिटी शो के साथ वापस आ गए हैं, जो अमेरिकी शो The Traitors का हिंदी रीमेक है. आज फिल्म निर्माता ने इसका धांसू टीजर शेयर किया. जिसमें थीम का खुलासा करते हुए कहा कि रियालिटी शो विश्वास, दोस्ती और विश्वासघात पर आधारित है. इसमें अलग-अलग जगहों से 20 पॉपुलर सेलिब्रिटीज शामिल होंगे, जो विश्वास और विश्वासघात की परीक्षा का सामना करेंगे. जो भी स्���ार इस टेस्ट को पार करेगा. उसे इस सीजन का विनर बनाया जाएगा. अगर आप भी करण के इस शो को देखने के लिए एक्साइटेड हैं, तो आइये जानते हैं ये कहां स्ट्रीम होगी.

The Traitors को कब और कहां देख सकते हैं दर्शक

करण जौहर का शो अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाला है. The Traitor 12 जून को OTT प्लेटफॉर्म पर अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार है. हर एपिसोड गुरुवार को रात 8 बजे आएगा. शो का टीजर शेयर करते हुए, दिग्गज प्लेटफॉर्म ने लिखा, “दोस्ती के लिए आइए… धोखेबाजी के लिए रुकिए #TheTraitorsOnPrime, 12 जून को आने वाली एक नई रियलिटी सीरीज.”

The Traitors को देखने के लिए फैंस हुए एक्साइटेड

सोशल मीडिया पर फैंस एक रियालिटी शो की अनाउंसमेंट सुनकर एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”चलो बढ़िया है, जब तक खतरो के खिलाड़ी और बिग बॉस 19 नहीं आता है, तब तक यही देख लूंगा… नया कॉन्सेप्ट देखना मजेदार होने वाला है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”एल्विश भाई को तो होना ही चाहिए, इस धांसू सीजन के लिए.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”सोशल मीडिया पर केजीएफ आ रहा है… धांसू तूफान आएगा.” करण जौहर द ट्रेटर्स में और अधिक ड्रामा और ग्लैमर लाने के लिए तैयार हैं. इस सीरीज का सह-निर्माण बीबीसी स्टूडियोज इंडिया प्रोडक्शंस और ऑल3मीडिया इंटरनेशनल की ओर से किया गया है.

यह भी पढ़ें- Hera Pheri 3 के लिए अक्षय कुमार ने वसूली मोटी रकम, परेश रावल, सुनील शेट्टी के हिस्से में आए रुपये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >