करण जौहर के शो ‘The Traitors India Season 2’ में कौन होंगे कंटेस्टेंट? सामने आई टेंटेटिव लिस्ट

The Traitors India Season 2 की शूटिंग जैसलमेर में शुरू हो गई है. करण जौहर के इस शो में मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती और मुनव्वर फारूकी जैसे स्टार्स नजर आ सकते हैं. पूरी लिस्ट जानें.

The Traitors India Season 2 अब एक बार फिर सुर्खियों में है. पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स ने तुरंत इसके दूसरे सीजन को अनाउंस कर दिया था. अब लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, इस शो की शूटिंग 24 मार्च से शुरू होने वाली है और सभी कंटेस्टेंट्स लोकेशन पर पहुंच चुके हैं. यह शो इस साल Prime Video पर स्ट्रीम होगा. ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि इस बार शो में कौन-कौन नजर आ सकता है, तो आइए बताते हैं सामने आई टेंटेटिव कंटेस्टेंट्स की लिस्ट.

फिर उसी शाही लोकेशन पर शूट

इस बार भी शो की शूटिंग जैसलमेर के शानदार सूर्यग्रह पैलेस में हो रही है, जहां पहला सीजन भी शूट किया गया था. News18 में छपी रिपोर्ट के अनुसार, करण जौहर पहले ही यहां पहुंच चुके हैं और अपने शुरुआती सेगमेंट की शूटिंग भी कर चुके हैं.

संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आई सामने

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीजन में कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं. इनमें मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक मल्हान, शालिनी पासी, दलीप ताहिल और आदित्य कुलश्रेष्ठ जैसे नाम शामिल हैं. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है.

मल्लिका शेरावत की OTT पर वापसी

मल्लिका शेरावत लंबे समय से फिल्मों में ज्यादा नजर नहीं आ रही थीं, लेकिन अब वह इस शो के जरिए OTT पर वापसी कर सकती हैं. अपने बोल्ड और अलग अंदाज के लिए जानी जाने वाली मल्लिका को इस शो में देखना दिलचस्प होगा.

रिया चक्रवर्ती और मुनव्वर पर भी नजर

रिया चक्रवर्ती पहले ही रियलिटी शो में वापसी कर चुकी हैं और अब इस शो में उनकी एंट्री चर्चा में है. वहीं मुनव्वर फारूकी, जो कई रियलिटी शोज जीत चुके हैं, इस बार भी मजबूत कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं.

इस सीजन क्या होगा खास?

इस सीजन में रियलिटी, गेम और ड्रामा का जबरदस्त मिक्स देखने को मिलेगा. अलग-अलग बैकग्राउंड से आए कंटेस्टेंट्स इस शो को और भी मजेदार बना सकते हैं. अब सभी को मेकर्स की ऑफिशियल अनाउंसमेंट और शो के प्रीमियर का इंतजार है.

यह भी पढ़ें: South OTT Releases: OTT पर इस हफ्ते साउथ कंटेंट की भरमार, फटाफट लिस्ट देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >