The Traitors India Season 2 से नेहा धूपिया ने किया किनारा, इंस्टाग्राम स्टोरी में बताई वजह

The Traitors India Season 2 में नेहा धूपिया ने हिस्सा लेने से इंकार कर दिया है. जानिए उन्होंने क्या कहा और इस सीजन में कौन-कौन से स्टार्स नजर आ सकते हैं.

The Traitors India Season 2: करण जौहर का पॉपुलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ का पहला सीजन जबरदस्त हिट रहा था. इसके गेमप्ले, ट्विस्ट और माइंड गेम्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया. पहले सीजन में उर्फी जावेद और निकिता लूथर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी. अब इसी सफलता के बाद शो के दूसरे सीजन को लेकर काफी बज बना हुआ है और लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं.

इसी बीच शो को लेकर नेहा धूपिया का नाम चर्चा में आ रहा है. दरअसल, उनका नाम संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल बताया जा रहा था, जिससे फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे. हालांकि, अब एक्ट्रेस ने खुद साफ कर दिया है कि वह इस शो का हिस्सा नहीं बनने वाली हैं. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

नेहा धूपिया ने क्यों ठुकराया शो?

नेहा धूपिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर करते हुए साफ कर दिया कि वह इस शो का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह इन दिनों किसी और प्रोजेक्ट में बिजी हैं. इससे साफ हो गया कि वह इस सीजन में नजर नहीं आएंगी.

जैसलमेर में चल रही है शूटिंग

शो की शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में शुरू हो चुकी है. पहले सीजन की तरह इस बार भी यही लोकेशन शो को रॉयल और सस्पेंस से भरपूर लुक देगी.

बिपाशा बसु ने भी किया इनकार

मेकर्स बिपाशा बसु को शो में लाना चाहते थे और बातचीत भी काफी आगे बढ़ गई थी. लेकिन आखिरी समय में एक्ट्रेस ने रियलिटी शो करने से मना कर दिया.

संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट (Tentative Contestants)

हालांकि ऑफिशियल लिस्ट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन Variety India की रिपोर्ट्स के अनुसार ये नाम शामिल हो सकते हैं:

  • क्रिस्टल डिसूजा (कन्फर्म)
  • मुनव्वर फारुकी
  • श्वेता तिवारी
  • अभिषेक मल्हान
  • दलीप ताहिल
  • पारुल गुलाटी
  • शालिनी पासी

इसके अलावा मल्लिका शेरावत के भी शो में आने की खबरें हैं.

शो में क्या होगा खास?

इस बार भी “गद्दार बनाम निर्दोष” (Traitor vs Innocent) का कॉन्सेप्ट दर्शकों को खूब एंटरटेन करेगा. दिमागी खेल, धोखा और रणनीति का यह कॉम्बिनेशन शो को और भी रोमांचक और दिलचस्प बनाता है.

हालांकि शो की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन शूटिंग शुरू हो चुकी है, इसलिए उम्मीद है कि जल्द ही नया सीजन देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: करण जौहर के शो ‘The Traitors India Season 2’ में कौन होंगे कंटेस्टेंट? सामने आई टेंटेटिव लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >