The Kerala Story Part 1 Vs 2: पहले हफ्ते की कमाई में कौन आगे-कौन पीछे? पढ़ें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

The Kerala Story Part 1 Vs 2: द केरल स्टोरी के पहले और दूसरे पार्ट की कमाई को देखी जाए तो साफ पता चलता है कि दूसरा पार्ट का जादू नहीं चल पाया. दूसरे पार्ट ने पहले हफ्ते में करीब 22.90 करोड़ रुपये की कमाई की. जानिए पहले पार्ट से कितना पीछे रह गया दूसरा पार्ट. पढे़ं पूरी रिपोर्ट…

The Kerala Story Part 1 Vs 2: फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म द केरल स्टोरी साल 2023 में रिलीज हुई थी और उस समय इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. फिल्म को लेकर खूब विवाद भी हुआ, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट द केरल स्टोरी 2 भी सिनेमाघरों में आ चुका है. यह फिल्म 27 फरवरी को रिलीज हुई और रिलीज से पहले ही काफी विवादों में घिर गई थी. मामला कोर्ट तक भी पहुंचा, लेकिन आखिरकार फिल्म थिएटर्स तक पहुंच गई. अब फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है और इसकी कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं.

पहले हफ्ते में कितना रहा कलेक्शन

कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी द केरल स्टोरी 2 में एक बार फिर लव जिहाद से जुड़ी कहानी दिखाई गई है. फिल्म में अलग-अलग राज्यों की तीन लड़कियों की कहानी दिखाई जाती है, जिन्हें प्रेम जाल में फंसाकर उनके साथ बेहद क्रूर व्यवहार किया जाता है. फिल्म के कंटेंट को लेकर काफी विवाद हुआ था और मामला केरल हाई कोर्ट तक भी पहुंच गया था. हालांकि, तमाम विवादों के बावजूद मेकर्स फिल्म को रिलीज कराने में सफल रहे.

पहले हफ्ते में ये रही कमाई

अब बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते में लगभग 22.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट करीब 28 से 30 करोड़ रुपये के बीच है. ऐसे में शुरुआती कमाई को देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म धीरे-धीरे अपनी लागत निकाल सकती है.

पहले पार्ट से काफी पीछे रही कमाई

अगर द केरल स्टोरी 2 के पहले हफ्ते के कलेक्शन की तुलना साल 2023 में आई द केरल स्टोरी से करें तो यह काफी पीछे नजर आती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी द केरल स्टोरी ने अपने पहले हफ्ते में ही 81.14 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया था. यही वजह थी कि फिल्म ने बाद में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की और इसका लाइफटाइम कलेक्शन 300 करोड़ रुपये से भी ज्यादा पहुंच गया. दिलचस्प बात यह है कि उस फिल्म का बजट सिर्फ 15 से 20 करोड़ रुपये के बीच बताया गया था. कम बजट में बनी इस फिल्म ने जबरदस्त मुनाफा कमाया और इसे नेशनल अवॉर्ड भी मिला था.

यह भी पढे़ं: बुरे फंसे बादशाह! इस गाने पर आया नोटिस, जानिए क्या है मामला?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >