The Kapil Sharma Show: इस वजह से कॉलेज के दौरान हॉस्टल से निकाल दिए गए थे सुशांत, शो में एक्टर ने किया था खुलासा

The Kapil Sharma Show- द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) पर सारे सेलेब्स आकर खूब मस्ती करते हैं. कपिल शर्मा शो का एक वीडियो खूब देखा जा रहा है, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और श्रद्धा कपूर नजर आ रहे हैं. कपिल शर्मा शो का या वीडियो उस दौरान का है जब सुशांत और श्रद्धा अपनी फिल्म ‘छिछोरे’ के प्रमोशन के लिए वहां आए थे. वीडियो में सुशांत कपिल की बातों पर खूब हंस रहे है. साथ ही साथ एक्टर ने अपने कॉलेज को लेकर भी बात की.

The Kapil Sharma Show- द कपिल शर्मा शो पर सारे सेलेब्स आकर खूब मस्ती करते हैं. कपिल शर्मा शो का एक वीडियो खूब देखा जा रहा है, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और श्रद्धा कपूर नजर आ रहे हैं. कपिल शर्मा शो का ये वीडियो उस दौरान का है जब सुशांत और श्रद्धा अपनी फिल्म ‘छिछोरे’ के प्रमोशन के लिए वहां आए थे. वीडियो में सुशांत कपिल की बातों पर खूब हंस रहे है. साथ ही साथ एक्टर ने अपने कॉलेज को लेकर भी बात की.

इस वीडियो में फिल्म छिछोरे की पूरी स्टारकास्ट दिख रही है. वरुण शर्मा, नवीन और डायरेक्टर नितेश तिवारी भी मौजूद है. इस दौरान कपिल सुशांत से उनके कॉलेज के दोस्तों के बारे में सवाल पूछते है. इसका जवाब देते हुए वो कहते है मेरे सारे दोस्त मेरी ही तरह कमीने थे. वैसे मैं काफी अच्छा छात्र था, लेकिन मुझे पहले सेमेस्टर के दौरान मेरे हॉस्टल से निकाल दिया गया था क्योंकि हमारे कॉलेज में नियम था कि अगर 7 बजे के बाद कोई हॉस्टल में आता है तो फिर उसको अंदर आने नहीं दिया जाता था. इस कारण मैं कभी हॉस्टल जा नहीं पाया. ज्यादातर मैं सुबह ही वापस जा पाता था.

वहीं, सुशांत का जवाब सुनकर शो की जज अर्चना कहती हैं, मुझे लगता है कि दिल्ली के कॉलेजों की यही समस्या रही होगी क्योंकि मैं भी जब कॉलेज में थी तो वहां पर भी 7 बजे के बाद गेट बंद हो जाते थे. इस पर कपिल कहते है अर्चना जी आप भी कॉलेज गई थी. कपिल का सवाल सुनकर सुशांत और सारे लोग खूब हंसने लगते है.

Also Read: The Kapil Sharma Show: ‘गोलगप्पे’ की दीवानी हैं दीपिका पादुकोण, कपिल शर्मा शो पर किया था खुलासा

शो में कपिल ने एक और सवाल सुशांत से पूछा कि आपने अपने इंस्टा बॉयो में एलियन हंटर लिखा हुआ है. तो कपिल कहते है फैन आपकी लड़कियां है तो आप कौन से एलियन का हंट करते है. ये सुनकर सुशांत खूब हंसने लगे. उन्होंने जवाब देते हुए कहा, मुझे बचपन से ही एलियन औऱ स्पेस बहुत पसन्द था. इस वजह से मुझे इंजीनियरिंग कॉलेज भेज दिया गया. फिर मैनें तीसरे साल में ही कॉलेज छोड़ दिया था. इसके बाद अर्चना कहती है सामने बैठे हुए ये तीन लोग जो इतना कामयाब है उसके बाद पास और फेल का कोई किस्सा होना नहीं चाहिए.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून को निधन हो गया था. सुशांत अपने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे. उनकी पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि उनकी मौत हैंगिंग की वजह से हुई.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >