Sidnaaz नाम पर... सिद्धार्थ इस दुनिया में नहीं हैं, सलमान खान बोले- पूरी जिंदगी कुवांरी नहीं रह सकती शहनाज गिल

किसी का भाई किसी की जान की पूरी स्टारकास्ट बीते दिनों द कपिल शर्मा शो में पहुंचे. यहां सलमान खान ने शहनाज को एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला की याद दिला दी. साथ ही सिडनाज-सिडनाज कर रहे फैंस की भी जमकर क्लास लगाई. आप भी देखें वीडियो...

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान जल्द ही किसी का भाई किसी की जान से सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. हाल ही में टीम की पूरी स्टारकास्ट द कपिल शर्मा शो में प्रमोशनल के लिए पहुंचे. यहां सलमान खान और पूजा हेगड़े के साथ उनके सह-कलाकार राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर ने जमकर मस्ती की. एपिसोड के बीच में शहनाज गिल को कई बार शांत और उदास देखा गया. जिसके बाद सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला का जिक्र किया, जिसके बाद क्या था, सना एकदम से शांत हो गई. भाईजान ने सिडनाज-सिडनाज बोलने वाले फैंस को जमकर लताड़ लगाई.

सिद्धार्थ शुक्ला का जिक्र सुनकर उदास हुई शहनाज

वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान ने कहा कि सोशल मीडिया पर शहनाज को लगातार ‘सिडनाज’ ट्रेंड से जोड़ा जा रहा है, जिससे उनका आगे बढ़ना मुश्किल हो रहा है. अभिनेता ने कहा कि शहनाज को खुशी और प्यार मिलना चाहिए, भले ही सिद्धार्थ शुक्ला आसपास न हों. बता दें कि शहनाज का नाम इन-दिनों राघव जुयाल के साथ जुड़ रहा है. सलमान खान को यह कहते हुए सुना जा सकता है: “कुछ समय पहले इनको (शहनाज गिल) ‘सिडनाज सिडनाज’ करके बोलते थे… अब वो दुनिया में नहीं रहा और वो जहां पर भी है, वो भी यही चाहेगा कि इनकी जिंदगी में कोई आए, यू नो शादी हो जाए, बच्चे हो जाए… वह चाहता था कि वह आगे बढ़े और एक परिवार शुरू करे.

सलमान खान ने शहनाज को दोबारा प्यार करने के लिए कहा

उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया पर ये कुछ लोग जो सिडनाज-सिडनाज करके, क्या जिंदगी भर ये कुंवर रहेगी क्या? और ये जितने भी सिडनाज करते हैं उनमें से किसी एक को चुनलिया तो वो अभी कहेगा हां मैं तुम्हारा हूं… तो क्या बकवास बातें हैं ये, किसी की सुनाना नहीं सिर्फ आपने दिल की सुनो और जिंदगी में आगे बढ़ो…फैंस सलमान खान की इस बात के कायल हो गए और कहने लगे कि शहनाज को वाकई में अब आगे बढ़ जाना चाहिए.

Also Read: Shehnaaz Gill Net Worth: सिद्धार्थ शुक्ला के बाद सितारे की तरह चमकी शहनाज, एक फिल्म के लिए इतना करती हैं चार्ज
किसी का भाई किसी की जान के बारे में

उनकी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में, सितारों के बीच एक हल्की-फुल्की बातचीत हुई, जिसके दौरान सलमान खान ने बिना किसी का नाम लिए सेट पर देखी गई केमिस्ट्री का संकेत दिया. उन्होंने शहनाज को आगे बढ़ने की सलाह देते हुए कहा, “मैं कह रहा हूं आगे बढ़ो, जिस पर शहनाज ने जवाब दिय.” कर गई हूं”. सलमान ने यह कहते हुए जारी रखा कि उनका मानना​है कि शहनाज को आगे बढ़ने की जरूरत है और उन्होंने कहा कि वह इस तरह की चीजों को नोटिस करते हैं. उन्होंने कहा कि अगर वह अपने बारे में ऐसी चीजें देख सकते हैं, तो वह उन्हें दूसरों के बारे में भी नोटिस कर सकते हैं. सलमान ने यह कहकर खत्म किया कि उन्हें ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >