Chandan Prabhakar: कपिल शर्मा के दोस्त ‘चंदू चायवाला’ हैं इतने करोड़ के मालिक, गैराज में रहती है ये महंगी कार

‘द कपिल शर्मा शो’ के इस सीजन में चंदन प्रभाकर नजर नहीं आए. चंदू अपनी कॉमेडी और पंच लाइन्स से दर्शकों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ते. हालांकि फैंस ने शो में उन्हें काफी मिस किया.

Chandan Prabhakar: ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) में चंदू चायवाला आपको तो याद होगा. चंदू चायवाला का किरदार चंदन प्रभाकर (Chandan Prabhakar) ने निभाया था. चंदन रियल में कपिल शर्मा के बचपन के दोस्त है. दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती है. एक्टर को कपिल शो ने नेम-फेम दोनों दिया. इस शो से वो लाखों कमाते है. चलिए आपको बताते है एक्टर का नेट वर्थ.

‘द कपिल शर्मा शो’ में चंदन प्रभाकर

‘द कपिल शर्मा शो’ के इस सीजन में चंदन प्रभाकर नजर नहीं आए. चंदू अपनी कॉमेडी और पंच लाइन्स से दर्शकों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे. हालांकि फैंस ने शो में उन्हें काफी मिस किया. भले वो शो में नजर नहीं आए, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. साथ ही अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से चाहने वालों को अपडेट देते रहते है.

चंदन प्रभाकर का नेट वर्थ

चंदन प्रभाकर के पास करोड़ों का नेट वर्थ है. networthexposed.com की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2021 में चंदन के पास 15 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति थी. हालांकि लेटेस्ट नेट वर्थ की जानकारी कहीं नहीं है अभी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास BMW 3 Series 320D कार और इसकी कीमत लाखों में है. वहीं, चंदन ने फिल्मों में भी काम किया है, जिसमें भावनाओं को समझो, पावर कट, डिस्‍को सिंह और जज सिंह एलएलबी शामिल है.

Also Read: कभी दुपट्टा बेचा करते थे कपिल शर्मा, जानें एक्टर के आलीशान घर से लेकर लग्जीरियस गाड़ियों के बारे में
चंदन प्रभाकर की पर्सनल लाइफ

कपिल शर्मा शो में चंदू चायवाला शादीशुदा नहीं है, लेकिन असली जिंदगी में चंदन प्रभाकर मैरिड है. उनकी पत्नी का नाम नंदिनी खन्ना है और वो उनकी बचपन की दोस्त है. दोनों ने साल 2015 में सात फेरे लिए थे. उनकी एक बेटी है, जिसका नाम अदविका है. अदविका की तसवीर अक्सर वो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते है.

Also Read: Sumona Chakravarti: कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन वाइफ के पास है कितनी संपत्ति? जानें सुमोना चक्रवर्ती की Net Worth

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >