Gadar 2 और Animal की सफलता पर बात करते हुए सनी देओल का छलका दर्द, बोले- कई वर्षों तक….

The Great Indian Kapil Show: द ग्रेट इंडियन कपिल शो में देओल ब्रदर्स धमाकेदार एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. शो में सनी देओल और बॉबी देओल की एंट्री के प्रोमो ने फैंस को उत्साहित कर दिया है. दोनों स्टार्स ने गदर 2 और एनिमल की सफलता पर भी बात की. वहीं कई जगहों पर वे इमोशनल भी हो गए.

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा का नया शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो दर्शकों का फेवरेट है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. अब लेटेस्ट एपिसोड में सनी देओल अपने भाई बॉबी संग नजर आएंगे. भाइयों की जोड़ी कॉमेडी शो के अन्य स्टार्स के साथ जमकर मस्ती करती दिखाई देंगी. नेटफ्लिक्स की ओर से शो का नया प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें सनी को अपनी हालिया सफलताओं के बारे में बात करते हुए इमोशनल होते हुए देखा गया. भाई को यूं टूटा हुआ देख बॉबी भी रोने लगे.


सफलता पर बात करते हुए इमोशनल हो गए सनी और बॉबी देओल
प्रोमो में सनी देओल यह स्वीकार करते हुए दिखाई दे रहे हैं कि वे इस तरह की पॉपुलैरिटी देखने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं और हमेशा सोचते हैं कि वे कहां गलत हैं, सनी कहते हैं कि चीजें काफी बदल गईं, पहले गदर और फिर एनिमल, ‘1960 से हम काम कर रहे हैं और वर्षों से हम सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे, फिर मेरे बेटे की शादी के बाद, गदर 2 आई और फिर एनिमल, हम ऐसे थे जैसे भगवान कहां से आया’. सनी और बॉबी दोनों की आंखों में आंसू थे और दर्शकों ने उनके लिए खूब तालियां बजाईं.

Also Read- The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा ने आमिर खान से तीसरी शादी को लेकर पूछा सवाल, जानिए एक्टर ने क्या दिया जवाब

Also Read-The Great Indian Kapil Show: अवॉर्ड शोज में क्यों नहीं जाते हैं आमिर खान, बोले- समय बहुत कीमती है और…

Also Read-The Great Indian Kapil Show: विक्की कौशल को बचपन में थी ये अजीब आदत, कपिल शर्मा के सामने सनी ने खोली भाई की पोल


बॉबी देओल ने सनी पाजी को कहा सुपरमैन
बॉबी देओल को बाद में अपने भाई को असल जिंदगी का सुपरमैन कहते हुए देखा गया, जहां वह कहते हैं कि अगर कोई असल में सुपरमैन जैसा मजबूत है, तो ‘भैया है’, वहीं सनी खुद को बाहुबली कहते हैं. उसी प्रोमो में, आप सनी को अपने पिता धर्मेंद्र की कुछ अनसुनी बातों का भी जिक्र करते हुए देखेंगे. वह कहते हैं कि कैसे अनुभवी अभिनेता हमेशा उन्हें एक दोस्त के रूप में ट्रीट करने के लिए कहते हैं, लेकिन जब वह उन्हें एक दोस्त के रूप में कुछ बताते हैं तो वह पिता का कैरेक्टर ले लेते हैं.


सनी और बॉबी के लिए साल 2023 रहा लकी
साल 2023 देओल्स के लिए बेहद लकी और सफल साबित हुआ. करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में शबाना आजमी के साथ दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई. इसके बाद, सनी देओल की गदर 2 सिनेमाघरों में हिट हुई, जिसने 2023 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म के रूप में इतिहास रचा. बाद में एनिमल रिलीज हुई और विलेन के लुक में बॉबी छा गए.

Also Read- The Great Indian Kapil Show: आमिर खान को इस वजह से एक्स वाइफ रीना दत्ता ने मारा था थप्पड़, एक्टर ने खुद किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >