The Great Indian Kapil Show: कृष्णा अभिषेक ने शो के ऑफएयर होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यह सिर्फ सीजन…

The Great Indian Kapil Show: कीकू शारदा के बाद कृष्णा अभिषेक ने भी कहा है कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो ऑफएयर नहीं हो रहा है, बल्कि इसका पहला सीजन खत्म हो गया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही दूसरा सीजन दर्शकों को एंटरटेन करने आ रहा है.

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरन सिंह, सुनील ग्रोवर स्टारर कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का पहला सीजन खत्म हो गया है. टॉक शो 30 मार्च 2024 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ था, जिसे फैंस ने काफी ज्यादा प्यार दिया था. पहले एपिसोड में रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर की तिगड़ी देखने को मिली थी. वहीं आखिरी एपिसोड इंटरनेशनल सिंगर एड शीरन का था. जहां अर्चना पूरन सिंह और कीकू शारदा पहले ही शो के ऑफ-एयर होने के बारे में बात कर चुके हैं. वहीं अब कृष्णा अभिषेक ने हाल ही में टॉक शो के बंद होने पर रिएक्ट किया है.


द ग्रेट इंडियन कपिल शो के ऑफ एयर होने पर कृष्णा अभिषेक ने किया रिएक्ट
कृष्णा अभिषेक को हाल ही में मीडिया ने स्पॉट किया. उनसे द ग्रेट इंडियन कपिल शो के ऑफ-एयर होने के बारे में पूछा गया था. कॉमेडियन और अभिनेता ने कहा कि शो ऑफ-एयर नहीं हो रहा है, यह सिर्फ सीजन खत्म हो रहा है. कृष्णा की बातों को सुनकर ऐसा लगता है कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो जल्द ही दूसरे सीजन के साथ वापस आने वाला है. बीते दिनों कीकू शारदा ने साफ कहा है कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो का पहला सीजन सिर्फ 13 एपिसोड के लिए था और इसलिए वे 13वें एपिसोड की शूटिंग के बाद इसे खत्म कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि दूसरे सीजन की योजना हमेशा पाइपलाइन में थी और टीम जल्द ही बिना किसी देरी के दूसरा सीजन लेकर आएंगे.

Also Read- The Great Indian Kapil Show सीजन 1 के खत्म होने पर चंदन प्रभाकर ने कही ये बात, कहा- इसे सफल बनाने का कोई फॉर्मूला…


द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 1 के बारे में
द ग्रेट इंडियन कपिल शो ने 30 मार्च, 2024 को नेटफ्लिक्स पर अपना डेब्यू किया था. जिसमें रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी आए थे. बाद में कई सेलिब्रिटी मेहमानों ने शिरकत की, जिनमें दिलजीत दोसांझ, परिणीति चोपड़ा, इम्तियाज अली, विक्की कौशल-सनी कौशल, बॉबी देओल-सनी देओल शामिल हैं. अपकमिंग एपिसोड में एड शीरन भी दिखाई देंगे.

Also Read- The Great Indian Kapil Show: अवॉर्ड शोज में क्यों नहीं जाते हैं आमिर खान, बोले- समय बहुत कीमती है और…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >