The Great Indian Kapil Show: एक एपिसोड के लिए कपिल शर्मा चार्ज कर रहे 5 करोड़, सीजन की कमाई जान लगेगा झटका

The Great Indian Kapil Show: द ग्रेट इंडियन कपिल शो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर धमाके के साथ शुरू हुआ. पहले गेस्ट के तौर पर सलमान खान दिखाई दिए. यही नहीं नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अर्चना पूरन सिंह संग जज की कुर्सी संभाली. इसी बीच अब कॉमेडी शो से कपिल शर्मा की फीस को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

The Great Indian Kapil Show: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा हाल ही में अपने लोकप्रिय शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के तीसरे सीजन के साथ लौटे हैं. कॉमेडी शो ऑनएयर होते ही चर्चा में आ गया. जहां पहले गेस्ट के तौर पर सलमान खान दिखाई दिए. भाईजान ने सभी स्टारकास्ट संग जमकर मस्ती की. साथ ही अर्चना पूरन सिंह की टांग भी खींची. अब शो के लिए मोटी फीस लेकर कपिल शर्मा ट्रेंड में बने हुए है. आइये जानते हैं वह एक एपिसोड के लिए कितना चार्ज करते हैं.

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के एक एपिसोड के लिए इतना चार्ज कर रहे हैं कपिल शर्मा

सियासत डेली की एक रिपोर्ट के अनुसार, किस किस को प्यार करूं अभिनेता अपने शो के लिए प्रति एपिसोड 5 करोड़ रुपये की भारी फीस ले रहे हैं. उन्होंने कथित तौर पर सीजन 1 से ही यह फीस बरकरार रखी है, जहां उन्होंने 13 एपिसोड वाले सीजन के लिए लगभग 65 करोड़ रुपये कमाए थे. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कपिल शर्मा ने सीजन 2 के दौरान भी इतनी ही कमाई की थी और सीजन 3 के लिए भी उनकी फीस में कोई बदलाव नहीं हुआ है. तीनों सीजन मिलाकर कॉमेडियन ने 195 करोड़ रुपये कमा लिए.

इस दिन से ऑनएयर हुआ द ग्रेट इंडियन कपिल शो

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3, हाल ही में 21 जून को ऑनएयर हुआ. शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी हुई. वे अर्चना पूरन सिंह के साथ जज की सीट पर शामिल हुए. शुरुआती कार्यक्रम के दौरान, कपिल शर्मा ने नवजोत सिंह सिद्धू की भारी फीस पर मजाकिया अंदाज में कटाक्ष किया. प्रीमियर एपिसोड में सलमान खान ने अपने जीवन के बारे में कुछ दिलचस्प और मजेदार खुलासे किए. ग्रेट इंडियन कपिल शो में सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर और कीकू शारदा जैसे कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं. के आने वाले एपिसोड में मेट्रो इन डिनो के कलाकार, भारतीय क्रिकेटर अभिषेक सिंह, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल और भारतीय कोच गौतम गंभीर शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 Box Office Collection: 20वें दिन अक्षय की ‘हाउसफुल 5’ डगमगाई, बॉक्स ऑफिस पर छापे महज फुटकर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >