The Great Indian Kapil Show का ये है हाईएस्ट पेड एक्टर, बाकी स्टारकास्ट भी वसूलते हैं लाखों, जानें सैलरी

The Great Indian Kapil Show Cast Fees: कपिल शर्मा स्टारर द ग्रेट इंडियन कपिल शो नए सीजन के साथ लौट आया है. दर्शक अनलिमिटेड कॉमेडी को देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं. आइये जानते हैं एक एपिसोड के लिए स्टार्स कितनी फीस लेते हैं.

The Great Indian Kapil Show Cast Fees: पॉपुलर कॉमेडी शो, द ग्रेट इंडियन कपिल शो एक और नए सीजन के साथ वापस आ गया है. शो 21 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला है. कपिल की ओर से होस्ट किए जाने वाले ड्रामा में देश के कुछ लोकप्रिय कॉमेडियन शामिल हैं, जिनमें सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक शामिल हैं. आइये जानते हैं उनके कॉमेड्री शो के लिए कितनी फीस मिलती है और कौन हाईएस्ट पेड एक्टर है.

कपिल शर्मा

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, कपिल शर्मा शो की होस्टिंग के लिए प्रति एपिसोड 5 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं.

सुनील ग्रोवर

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि सुनील ग्रोवर द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लिए प्रति एपिसोड 25 लाख रुपये कमाते हैं.

अर्चना पूरन सिंह

नवजोत सिंह सिद्धू की जगह लेने वाली अनुभवी अभिनेत्री कथित तौर पर प्रति एपिसोड 10 लाख रुपये लेती हैं.

कृष्णा अभिषेक

देश के मशहूर कॉमेडियन में से एक कृष्णा अभिषेक भी द ग्रेट इंडियन कपिल शो में प्रति एपिसोड 10 लाख रुपये की मोटी रकम लेते हैं.

किकू शारदा

अभिनेता कीकू शारदा, जो कपिल शर्मा शो की शुरुआत से ही इसका हिस्सा रहे हैं. वह एक एपिसोड के लिए 7 लाख रुपये कमाते हैं.

राजीव ठाकुर

रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता द ग्रेट इंडियन कपिल शो का हिस्सा बनने के लिए प्रति एपिसोड 6 लाख रुपये लेते हैं.

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के पहले मेहमान होंगे ये कलाकार

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के पहले एपिसोड में मेट्रो इन डिनो के कलाकार शामिल होंगे. इसके बाद गौतम गंभीर, ऋषभ पंत, अभिषेक शर्मा और युजवेंद्र चहल के शो में आने की संभावना है. कपिल शर्मा ने एक बयान में कहा, “एक और सीजन के लिए वापस आना वास्तव में परिवार के घर आने जैसा लगता है और इस बार, परिवार और भी बड़ा हो रहा है. हर सीजन में, हंसी-मजाक और ऊर्जा को ताजा रखने के लिए हर क्षेत्र से मेहमानों का एक रोमांचक मिश्रण साथ लाते हैं.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ हिट होगी या फ्लॉप? करेगी तगड़ी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >