The Great Indian Kapil Show 2 OTT: कपिल शर्मा का शो इस दिन से ओटीटी पर होगा स्ट्रीम, नोट कर लें डेट

The Great Indian Kapil Show 2 OTT Release Date: अगर आप भी कपिल शर्मा के बड़े फैन है और उनके पॉपुलर शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो को मिस कर रहे हैं, तो आपके लिए एक गुड न्यूज है, क्योंकि 21 सितंबर से एक बार फिर आपको हंसी का अनलिमिटेड डोज मिलने वाला है.

The Great Indian Kapil Show 2 OTT Release Date: कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा अपने नेटफ्लिक्स शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के दूसरे सीजन के लिए पूरी तरह तैयार है. जी हां आपने सही पढ़ा एक बार फिर दर्शकों को हंसी का अनलिमिटेड डोज मिलेगा और दिनभर के स्ट्रेस दूर होंगे. कपिल के अलावा शो में अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर और सुनील ग्रोवर भी होंगे. आइये जानते हैं आप इसे कब और कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंजॉय कर सकते हैं.

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के धांसू टीजर में क्या है खास

दरअसल नेटफ्लिक्स ने आज द ग्रेट इंडियन कपिल शो का एक प्रोमो शेयर किया. जिसमें सभी स्टारकास्ट नजर आ रहे हैं. कपिल बाकी लोग से कहते हैं कि सुबह से 10-10 डोसे खा लिए हैं सबने.. कोई आइडिया आया कि नहीं. जिसके बाद अर्चना पूरन सिंह कहती है कि जब रोज शनिवार आए तो दर्शक बोले कि हर एपिसोड इतना फनी है, इतना फनी है. इसपर तुरंत कपिल कहते हैं, लोग बोले कि ये शनिवार है या फिर फनीवार. इसपर सभी स्टार्स एक-एक पंच देते हैं और हंसने लगते हैं.

कब और कहां देख सकते हैं द ग्रेट इंडियन कपिल शो

इस कॉमडी शो को दर्शक नेटफ्लिक्स पर 21 से सितंबर से हर शनिवार एंजॉय कर सकते हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “फन से आपके शनिवार को फनीवार बनाने हम आ रहे हैं 21 फरवरी से द ग्रेट इंडियन कपिल शो देखने के लिए तैयार हो जाइए हर शनिवार फनीवार सिर्फ नेटफ्लिक्स पर!”

क्या सुमोना कॉमेडी शो में आएंगी नजर

द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो का पहला सीजन इस साल मार्च में शुरू हुआ था. इसमें दिलजीत दोसांझ, परिणीति चोपड़ा, नीतू कपूर, रणबीर कपूर, विक्की और सनी कौशल जैसे स्टार्स दिखाई दिए. हालांकि, कपिल और उनकी टीम ने मई में सीजन के ऑफएयर होने की अनाउंसमेंट की. हालांकि, सुमोना चक्रवर्ती नए सीजन का हिस्सा होंगी या फिर नहीं इस पर सस्पेंस बना हुआ है. उन्होंने हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 14 में भाग लिया था.

Also Read- क्या फिर से कपिल शर्मा और सुमोना चक्रवर्ती साथ में आएंगे नजर, VIDEO देख खुशी से झूमे, पूछने लगे ये सवाल

Also Read- Bigg Boss 18: द कपिल शर्मा शो फेम चंदू चायवाला ने ठुकराया सलमान खान का शो, कहा- इतने कैमरों…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >