The Conjuring 4 की रिलीज डेट अनाउंस, प्रेत आत्मा की डरावनी आवाज भगवान का नाम लेने पर कर देगी मजबूर

The Conjuring 4: कॉन्ज्यूरिंग के अबतक जितने भी पार्ट आए हैं, दर्शकों ने सभी को बड़े ही चाव से देखा है. फिल्म की जबरदस्त कहानी से लेकर डरावने सीन्स तक इसे बेस्ट हॉरर फिल्मों में से एक बनाती है. अब इसका चौथा पार्ट यानी कॉन्ज्यूरिंग 4 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है. आइये जानते हैं कब आप इसे एंजॉय कर सकते हैं.

The Conjuring 4: अगर आपको हॉरर फिल्में देखने का शौक है, तो द कॉन्ज्यूरिंग आपने जरूर देख ली होगी. इसके तीनों पार्ट इतने डरावने हैं कि आज भी दर्शक इसे अकेले बैठकर देख नहीं पाते हैं. डरावनी आवाज और जबरदस्त सीन्स भगवान का नाम लेने पर मजबूर कर देते हैं. हॉरर फिल्म के तीनों पार्ट अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे हैं. लंबे समय से फैंस इसके चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार रहे थे, अब द कॉन्ज्यूरिंग-4 की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

इस दिन रिलीज होगी कॉन्ज्यूरिंग-4

वार्नर ब्रदर्स ने आज द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स की रिलीज डेट अनाउंस कर दी. जी हां ये फिल्म 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, अपनी विरासत को आगे बढ़ाते हुए, द कॉन्ज्यूरिंग 4 एक और रोमांचकारी अनुभव देने का वादा करता है. फिल्म का निर्देशन माइकल चाव्स की ओर से किया जाएगा, जिन्होंने पहले 2021 में द कॉन्ज्यूरिंग: द डेविल मेड मी डू इट का निर्देशन किया था. उम्मीद है कि फिल्म पैरानॉर्मल एक्टिविटी के अपग्रेडेड वर्जन को दिखाएगी, जिसमें और ज्यादा डर होगा.

Read Also- इन हॉरर फिल्मों को नहीं देखा तो क्या देखा, खतरनाक कहानी-डरावनी आवाज सुन थम जाएंगी सांसें

Read Also- Stree 2: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म में अक्षय कुमार की एंट्री, हॉरर-कॉमेडी में निभाएंगे मजेदार किरदार

द कॉन्ज्यूरिंग 4 को लेकर फैंस हुए एक्साइटेड

द कॉन्ज्यूरिंग 4 की रिलीज डेट अनाउंस होते ही फैंस एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”डर की नई तसवीर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं.. मजा आने वाला है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”डरावनी आवाज और नए भूत का सामना होगा, ये हॉरर फिल्म जबरदस्त होगी.” कॉन्ज्यूरिंग सीरीज सबसे पहले 2013 में रिलीज की गई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस शानदार प्रदर्शन किया था. इस फ्रैंचाइजी ने दुनिया भर में $ 2 बिलियन से अधिक की कमाई की है. मूवी को उस समय बेस्ट हॉरर फिल्मों में से एक माना जाता था.

Read Also- इन हॉरर फिल्मों को नहीं देखा तो क्या देखा, खतरनाक कहानी-डरावनी आवाज सुन थम जाएंगी सांसें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >