‘द 50’ से उर्वशी ढोलकिया हुईं बाहर, इमोशनल दिखे करण पटेल

The 50 Show: रियलिटी शो ‘द 50’ के लेटेस्ट एपिसोड में टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया का सफर खत्म हो गया. वह करण पटेल के साथ बॉटम टू में पहुंची थीं. आखिर में फैसला उनके खिलाफ गया और उन्हें शो छोड़ना पड़ा.

The 50 Show: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘द 50’ हर हफ्ते नए ट्विस्ट के साथ दर्शकों को चौंका रहा है. इस बार का एलिमिनेशन काफी इमोशनल रहा. उर्वशी ढोलकिया और करण पटेल आमने-सामने थे. दोनों मजबूत कंटेस्टेंट माने जा रहे थे, लेकिन गेम के नियमों के मुताबिक किसी एक को बाहर जाना ही था. आखिरकार उर्वशी का नाम अनाउंस हुआ और उनका सफर यहीं खत्म हो गया.

बॉटम टू के खतरे में फंसी उर्वशी

इस हफ्ते टास्क और वोटिंग के बाद उर्वशी ढोलकिया और करण पटेल बॉटम टू में पहुंचे. दोनों के लिए यह पल तनाव भरा था. घर के बाकी सदस्य भी नतीजे का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही घर के होस्ट लायन ने उर्वशी का नाम लिया, घर का माहौल थोड़ा शांत हो गया. कई कंटेस्टेंट्स के चेहरे पर मायूसी साफ दिखी. उवर्शी ने शो में अपने गेम को बेहतरिन तीके से खेली थीं और वह दर्शकों के नजर में एक मजबूत कंटेस्टेंट थी.

करण पटेल हुए भावुक

एलिमिनेशन के बाद करण पटेल इमोशनल नजर आए और उन्होंने कहा उर्वशी को जाते देखना उनके लिए बहुत भावुक पल था. करण पटेल और उर्वशी पहले से एक दूसरे को जानते थे, लेकिन शो के दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी. उन्होंने माना कि गेम अपनी जगह है, लेकिन रिश्ते भी मायने रखते हैं उर्वशी ने जाते-जाते सभी को बधाई दीं और कहा कि यह सफर उनके लिए खास रहेगा. अब उनके बाहर होने के बाद गेम का माहौल बदल सकता है. आने वाले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि बाकी खिलाड़ी किस तरह अपनी गेम बदलते हैं.

यह भी पढ़ें: कैमरे पर बेकाबू मामला, एक थप्पड़ ने इस कंटेस्टेंट का खत्म किया खेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >