The 50 में हुआ प्रिंस नरूला-अरबाज पटेल के बीच जोरदार लड़ाई, देखें वीडियो

The 50 show: रियलिटी ‘द 50’ शो दर्शकों के बीच लगातार चर्चा में बना हुआ है. नए प्रोमो में दिखाया गया है की प्रिंस नरूला और अरबाज के बीच जोरदार धक्का – मुक्की हो रही है.

The 50 Show: रियलिटी ‘द 50’ शो शुरुआत से ही अपने कॉन्सेप्ट और टास्क की वजह से लोगों का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींच रहा है. हर एपिसोड में नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. अब सामने आए नए प्रोमो में प्रिंस और अरबाज एक – दूसरे से लड़ाई करते नजर आते हैं, जिसे देखकर यह साफ हो गया की आगे का सफर और ज्यादा रोमांचक होने वाला है. आइए बताए आपको पूरा मामला.

टास्क के दौरान बिगड़ा माहौल

प्रोमो में दिखाया गया है कि शो में निया शर्मा आई हुई हैं, जो कंटेस्टेंट को टास्क देती नजर आती हैं. टास्क के दौरान माहौल पूरा गर्म हो जाता है. इस दौरान प्रिंस नरूला और अरबाज पटेल के बीच तीखी बहस शुरू हो जाती है, जो देखते ही देखते धक्का – मुक्की में बदल जाती है. बाकी कंटेस्टेंट उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन उस समय दोनों बहुत गुस्से में नजर आते हैं और किसी का बात नहीं सुनते हैं.

होस्ट ने लगाई जबरदस्त फटकार

इस घटना के बाद शो के होस्ट ‘लायन’  कंटेस्टेंट के व्यवहार से नाराज दिखाई देते हैं और उन्हें सख्त शब्दों में अनुशासन बनाए रखने की सलाह देते हैं.

शुरुआत से ही दर्शकों को पसंद आ रहा शो

‘द 50’ शो अपने लॉन्च के बाद से ही लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रहा है. शो के हर एपिसोड में एंटरटेनमेंट, नए टास्क, प्लान और कंटेस्टेंट के बीच बनने-बिगड़ने वाले रिश्ते देखने को मिलता है. फैंस इस शो के अलग कॉन्सेप्ट के कारण खूब पसंद कर रहे है.

फैंस के रिएक्शन

फैंस के रिएक्शन
फैंस के रिएक्शन

प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस अपनी जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोग प्रिंस का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ अरबाज का.

यह भी पढ़े: ‘द 50’ में बिना दिखे भी छाए एल्विश यादव, पैसों को लेकर हुआ मजेदार खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >